- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
राज्य भाषा वाद विवाद प्रतियोगिता में इन्दौर को सुयश
मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिती – द्वारा भोपाल के हिन्दी भवन में .राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसका विषय था राष्ट्र भाषा हिन्दी ही व्यक्तित्व विकास में सहायक है।
इन्दौर जिला इकाई के संयोजक श्री अनिल ओझा ने बताया कि पहले जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । १९ जिलों से पक्ष और विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर सम्मिलित हुए ।
इन्दौर जिले से वैष्णव बाल मंदिर कन्या उ.मा. विद्यालय की छात्रा कुं भव्यश्री खण्डेरिया ने पक्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इन्दौर शहर का नाम पूरे मध्यप्रदेश में गौरवान्वित किया । पुरस्कार स्वरूप ३००० रूपये नगद , स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय एवं सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. संतोष चौबे के मुख्य आतिथ्य एवं हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निर्देशक डाँ सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर हिन्दी भवन भोपाल के मंत्री संचालक श्री कैलाश पंत, इंदौर जिला इकाई के महामंत्री मोहम्मद फहीम खान , प्रतियोगिता संयोजक श्रीमति जया केतकी भी उपस्थित थी ।
भव्यश्री की इस राज्य स्तरीय उपलब्धि पर समिति के संरक्षक श्री चन्द्र शेखर पंत, जिला संयोजक अनिल ओझा, अध्यक्ष सुनयना शर्मा , विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति सुषमा बडज़ात्या आदि ने बधाई दी ।


