- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
सडीपीएस की स्टूडेंट्स ने ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में औद्योगिक यात्रा की
एसडीपीएस वूमेन्स कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में औद्योगिक यात्रा की जो एनएचडीसी, एनएचपीसी लिमिटेड और मध्यप्रदेश सरकार का जॉइंट वेंचर है
एसडीपीएस महिला कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने 26 फरवरी, 2020 को ओंकारेश्वर पावर स्टेशन- NHDC, NHPC और M.P. सरकार के संयुक्त उद्यम में छात्रों के लिए शैक्षिक यात्रा का आयोजन अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया ।
श्री अनुराग भारद्वाज ने यात्रा के लिए स्वीकृति प्रदान की है और ओंकारेश्वर परियोजना के श्री नारायण सोलंकी ने परियोजना के बारे में बताया और दिखाया कि यह परियोजना न केवल बिजली पैदा करती है, बल्कि सिंचाई के लिए पानी भी प्रदान करती है साथ ही बाढ़ की रोकथाम के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न प्रणाली को दिखाया ।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस वर्ष परियोजना पहले ही ऊर्जा उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य हासिल कर चुकी है। साथ ही परियोजना की उपलब्धियों की ओर ध्यान आकर्षित किया परियोजना के कारण कृषि योग्य भूमि में वृद्धि हुई, बिजली की आपूर्ति, खाद्य आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्री अनिल मालवीय ने इस शैक्षिक यात्रा में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की।


