- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
तापसी पन्नू और अमित साध के रोमांटिक ड्रामा, ‘बारिश और चाऊमीन’ का इस नवंबर भारतीय टेलीविजन पर प्रीमियर किया जाएगा!
जाने-माने फिल्मकार, तिग्मांशु धुलिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म ज़िंदगी के वैल्यू एडेड सर्विस डीटीएच प्लेटफॉर्म पर 27 नवंबर को प्रसारित की जाएगी
21 नवंबर, 2022: हर महीने अलग हटकर और कुछ अनूठी कहानियां के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने और उन्हें प्रेरित करने वाले चैनल, ज़िंदगी ने अपने फैन्स के लिये उनके चहेते शोज़ और किरदार पेश किए। ऐसी एक दिल छू लेने वाली खूबसूरत कहानी है, ‘बारिश और चाऊमीन’। इसमें बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री तापसी पन्नू और अमित साध मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुंबई में मानसून का मौसम का हमेशा एक अलग ही महत्व रहा है और मुंबईवासियों को बारिश के मौसम में कुछ गरम और मसालेदार खाना पसंद आता है। वैसे, बारिश और चाऊमीन, मानसून के महीने के लिये एक बिलकुल ही सही कॉम्बिनेशन है। दूरदर्शी सोच रखने वाले डायरेक्टर, तिग्मांशु धुलिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर ज़िंदगी के डीटीएच प्लेटफॉर्म पर, 27 नवंबर को रात 8 बजे किया जाएगा।
‘बारिश और चाऊमीन’, की कहानी प्रतिभाशाली एक्टर अमित साध द्वारा निभाए गए मुस्लिम आदमी के किरदार सिराज के इर्द-गिर्द घूमती है, जोकि मुंबई में अपने लिये किराए का मकान तलाश कर रहा है। उसे कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कई सारे मकानमालिक, मुस्लिम किराएदार नहीं रखना चाहते हैं। अपने सिर पर छत पाने को बेताब, सिराज अपनी असली पहचान छुपाता है और आखिरकार उसे घर मिल जाता है। जीवन एक अलग मोड़ लेती है जब सिराज को अपने मकानमालिक की बेटी, नीलू (तापसी पन्नू) से प्यार हो जाता है। एक जवां, चुलबुली मराठी लड़की, नीलू हिन्दी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करती है। एक-दूसरे से बिलकुल अलग व्यक्तित्व और विचारों के साथ, सिराज पूरी तरह से नीलू पर फिदा हो जाता है और महीने की सैलरी के बदले उससे प्यार करने को कहता है। इस अलग तरह की सौदेबाजी की वजह से दोनों के कई सारे राज सामने आते हैं।
इस फिल्म के बारे में एक्टर, तापसी पन्नू कहती हैं, “बारिश और चाऊमीन’, एक खूबसूरत और प्रभावी फिल्म है। यह फिल्म काफी कुछ कहती है और इसमें दर्शकों को ज़िंदगी की बारीक सच्चाइयों से रूबरू कराया गया है। इस फिल्म के टाइटल की तरह ही ये दोनों किरदार सिराज और नीलू, एक-दूसरे से काफी अलग हैं, फिर भी एक दूसरे को पूरा करते हैं। नीलू का किरदार निभाना, क्रिएटिव रूप से काफी सुखद अनुभव रहा। उसकी पर्सनैलिटी में कई ऐसी परते हैं जो बेहद उलझे हुए हैं। बतौर एक्टर, उसकी सोच में ढलना चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक है। इसके अलावा, तिग्मांशु धुलिया जैसे जाने-माने डायरेक्टर और अमित साध जैसे बेहतरीन एक्टर के साथ काम करना, बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। मुझे भारतीय टेलीविजन पर इस फिल्म के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद करती हूं कि यह कहानी, दर्शकों को पसंद आएगी।”
अपने किरदार पर रोशनी डालते हुए, अमित साध ने कहा, “बारिश और चाऊमीन ने मुझे सिराज का बेहद ही दिलचस्प किरदार निभाने का मौका दिया। अपनी पहचान और अपनी जरूरतों के बीच फंसा, सिराज के किरदार को कई स्तर पर अपने अंदर तूफान मचा हुआ महसूस होता है। इससे यह किरदार चुनौतीपूर्ण हो जाता है और एक एक्टर के तौर पर मुझे अपने कई सारे पहलुओं को जानने का मौका मिला। तिग्मांशु धुलिया जैसे बेहतरीन डायरेक्टर और तापसी पन्नू जैसी बेहद टैलेंटेड व काम के लिये समर्पित एक्टर के साथ काम करना, शानदार अनुभव रहा।”
‘बारिश और चाऊमीन’, इस नवंबर दर्शकों को इमोशन, ड्रामा और कई ऐसे ही भावनाओं के सफर पर ले जाने को तैयार है!


