- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तमन्ना भाटिया ने लंदन में शुरू की रागिनी 3 की शूटिंग; बालाजी मोशन पिक्चर्स 2027 में करेगी रिलीज़
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपनी आगामी डेट नाइट हॉरर एंटरटेनर फिल्म रागिनी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म लंदन में फ्लोर पर जा चुकी है और 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
शशांक घोष के निर्देशन में बन रही रागिनी 3 लोकप्रिय भारतीय हॉरर फ्रेंचाइज़ी को एक नए और रोमांचक अध्याय में लेकर जाएगी। हॉरर, रोमांस और कई अप्रत्याशित मोड़ों का अनोखा मेल इस फिल्म को एक नया अंदाज़ देगा, वहीं फ्रेंचाइज़ी की पहचान बन चुके सस्पेंस और रोमांच को भी बरकरार रखेगा।
तमन्ना भाटिया ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। कमर्शियल फिल्मों और दमदार किरदारों के बीच सहजता से संतुलन बनाने के लिए पहचानी जाने वाली तमन्ना इस बार एक ऐसे किरदार में नज़र आएंगी, जो रहस्यमयी होने के साथ-साथ पूरी तरह अप्रत्याशित भी है। यही वजह है कि रागिनी 3 उनके सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म के निर्माताओं की पहली और इकलौती पसंद तमन्ना भाटिया ही थीं, क्योंकि उनका मानना था कि हॉरर, रोमांस और ह्यूमर के इस अनोखे मिश्रण को पर्दे पर वही सबसे बेहतर तरीके से पेश कर सकती हैं।
एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविज़न है, के बैनर तले बन रही रागिनी 3 की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा आने वाले महीनों में किया जाएगा।


