- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टास्कअस ने हर महीने 250 से ज़्यादा नए स्टाफ को नियुक्त करने की योजना के साथ इंदौर में तेजी से विस्तार शुरू किया
इंदौर, 17 जनवरी, 2025 – टास्कअस, इंक. (नैस्डैक: टास्क), दुनिया की सबसे इनोवेटिव कंपनियों के लिए आउटसोर्स डिजिटल सर्विसेज और नेक्स्ट जेन के ग्राहक अनुभव के प्रमुख प्रोवाइडर, ने शानदार ग्रोथ के साथ इंदौर में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करना जारी रखा है। 2019 में इंदौर में अपने ऑपरेशंस की स्थापना के बाद से, टास्कअस के कर्मचारियों की संख्या 5,000 से ज़्यादा हो गई है। इंदौर अपने रिटेल और ईकॉमर्स, सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी ग्राहकों सहित कई सेक्टर्स में टास्कअस की सर्विसेज की बढ़ती मांग का हर तरह से समर्थन करना जारी रखता है और कंपनी हर महीने सैकड़ों प्रोफेशनल्स को नियुक्त करना जारी रखती है।
सपना भंबानी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस, इंडिया का कहना है कि “लोगों को दुनिया की प्रमुख कंपनियों के बेमिसाल और असाधारण इनोवेशंस प्रदान करने के लिए सशक्त बनाने के टास्कअस के मिशन में इंदौर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उनका कहना है कि “जब हमने 2019 में यहां अपनी पहली भारतीय साइट लॉन्च की, तो यह एक महत्वपूर्ण रणनीतिक निर्णय था कि ऐसे अवसर पैदा किए जाएं जिनके साथ लोग रहना और नया अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। हर तरह से मददगार सरकार, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और असाधारण टेलेंट पूल के साथ, इंदौर हमारी ग्रोथ के इस सफर में आधारशिला बना हुआ है।”
लोगों को प्राथमिकता देने वाली अपनी कल्चर और इंडस्ट्री के औसत से ज़्यादा लाभ प्रदान करने के लिए मशहूर, टास्कअस भारत में अपनी चार लोकेशंस: गुरुग्राम, नवी मुंबई, इंदौर और मोहाली में भी तेजी से विस्तार कर रहा है। भारत बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) डिलीवरी के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बना हुआ है और टास्कअस के पास 2025 के लिए काफी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाएं हैं, जो भारत के अच्छे खासे पढ़े-लिखे और स्किल्ड प्रोफेशनल्स के विशाल टेलेंट पूल द्वारा संचालित हैं जो ग्लोबल मार्केट्स में हर तरह की जरूरत के अनुसार समाधान प्रदान करने में एक्सीलेंस रखते हैं।
टास्कअस इंडिया, कम्युनिटी प्रभाव के लिए समर्पित है, पिछले तीन वर्षों में शिक्षा, पशु बचाव, दिव्यांगता सहायता और सस्टेनेबिलिटी का समर्थन करने के लिए नौ एनजीओ के साथ साझेदारी कर रहा है। 2023 में, टास्कअस ने ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के माध्यम से भारतीय एथलीटों का समर्थन किया और शेल्टर होम्स में सेवा, दान अभियान और पार्क की सफाई जैसी पहलों में 4,000 से अधिक वालंटियर ऑवर्स का योगदान दिया, साथ ही लैपटॉप दान किए और मेडिकल उपकरण प्रायोजित किए।


