- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
65वें अमेज़न फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 के सहयोग के साथ @ऑसम का कर्टन रेजर
असम ने नामांकित और तकनीकी पुरस्कार विजेताओं का जश्न मनाया
मुंबई, फरवरी: 65वेंअमेज़न फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 के कर्टनरेजर कैमरा के पीछे काम करने वाले उन सभी हीरो के लिए एक सम्मान था, जो विश्व स्तरीय सिनेमाई अनुभव का निर्माण करते हैं, और उसे क्यूरेट करते हैं। समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ सबसे शानदार प्रतिभाएं एक साथ नजर आयीं, जिनको संपूर्ण सिनेमाई सम्मान के साथ फिल्मफेयर की ट्रॉफी ‘ब्लैक लेडी’ से सम्मानित किया गया। हांलांकि भव्य समारोह का आयोजन 15 फरवरी को गुवाहाटी में किया जाना है, लेकिन इस शो ने नामांकन के लिए चयनित, वर्ष के कुछ सबसे अद्भुत परफॉरमेंस और फिल्मों का खुलासा किया।
समारोह में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, करण जौहर, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, अनन्यापांडे, सिद्धान्तचतुर्वेदी, तारा सुतारिया जैसे बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार अपने सबसे स्टाइलिश अवतार में रेड कार्पेट पर चले। प्रतिभाशाली नेहा धूपिया की मेजबानी में आयोजित यह असाधारण जश्न, अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘द ब्लैक लेडी’ तकनीकी पुरस्कार विजेताओं की प्रशंसा और याद करते हुए शुरू हुआ।
शो को ग्लैमर के शिखर पर ले जाते हुए, महत्वपूर्ण डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को इस इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए विशेष सम्मान दिया, जिसमें उनकी प्रतिष्ठित क्रिएशंस के जरिये तैयार किये गये, नॉस्टेल्जिया से भरपूर फैशन एक्ट पेश किया गया। पुरानी यादों की इस यात्रा के बाद, शॉर्ट फिल्म अवार्ड्स श्रेणी के अंतर्गत कुछ कलाकारों को सम्मानित किया गया।
‘बेबाक’ और ‘विलेज ऑफ ए लेसर गॉड’ को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म फिक्शन और सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म नॉन-फिक्शन का खिताब दिया गया। राजेश शर्मा (टिंडे) और सारा हाशमी (बेबाक) को क्रमशः लघु फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी मिली। और अंत में बहुत-सी शानदार घोषणाओं को अंतिम समारोह के लिए रखते हुए, गुवाहाटी में आयोजित होने वाले भव्य समारोह के लिए नामांकन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर, वर्ल्डवाइड मीडिया के सीईओ, दीपक लांबा ने कहा कि “फिल्मफेयर पुरस्कार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सिनेमाई सम्मान का पवित्र प्रतीक रहा है। यह रोमांचक और महत्वपूर्ण अवसर है जहां हम इस प्रतिष्ठितफिल्मफेयर अवार्ड के अनुभव को भव्य समारोह से आगे ले आये हैं और कैमरे के पीछे काम करने वाले सुपरस्टारों के लिए एक विशेष शो की मेजबानी कर रहे हैं। शो के 65 वर्ष पुराने फॉर्मेट को बदलने से इनोवेशन और अवसरों की अंतहीन संभावनाओं के लिए रास्ते बनेंगे।”
फिल्मफेयर के संपादक जितेश पिल्लई ने कहा कि “फिल्मफेयर हमेशा उत्कृष्टता को समर्पित उत्सव रहा है और हमने महसूस किया कि तकनीशियनों को एक अलग मंच पर पुरस्कृत किया जाना चाहिए, क्योंकि वे वास्तव में फिल्म इंडस्ट्री की रीढ़ हैं। हम अपनी 65 साल पुरानी विरासत को असम में ले जा रहे हैं और अनजान क्षेत्रों की खोज कर रहे हैं, जिसने इस वर्ष को और अधिक रोमांचक बना दिया है।”
अमेज़न फैशन इंडिया के बिजनेस हेड, अरुण सरदेशमुख ने कहा कि “65वेंफिल्मफेयर अवार्ड के टाइटिल प्रायोजक के रूप में, अमेज़न इंडिया को खुशी है कि उसने मनोरंजन और फैशन को एक साथ ला दिया है। अमेज़ॅन फैशन भारत की फैशन जरूरतों को पूरा करने वाला सबसे बड़ा और सबसे पसंदीदा भागीदार बना हुआ है और हम लगातार इस स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करते हुए, देश भर में अपने ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए नए अवसर पैदा करना जारी रखेंगे। हम भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ लोगों को सम्मानित करने वाले फिल्मफेयर के साथ जुड़ने में प्रसन्नता का अनुभव करते हैं, जो हमारे ग्राहकों को फैशन और सौंदर्य से जुड़ाव को मजबूती प्रदान करता है।
65वें अमेज़न फिल्मफेयर अवार्ड्स कर्टन रेजर का टेलीकास्ट 9 फरवरी को रात 10 बजे जूम पर होने वाला है।
65वें अमेज़न फिल्मफेयर अवार्ड्स का भव्य आयोजन 15 फरवरी, 2020 को गुवाहाटी में होगा, जो साथ-साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी प्रसारित किया जाएगा। शो का टेलीविजन प्रसारण कलर्स पर 16 फरवरी को सुबह 9 बजे होगा और साथ में इसे कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी प्रसारित किया जाएगा।


