- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ़िल्म ‘आरआरआर’ की टीम ने सभी से एक साथ आने और भारत को इस संकट से उभरने में मदद करने के लिए किया आग्रह; इस वीडियो मैसेज पर डालें एक नज़र!
कोविड महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर, आरआरआर की टीम सभी प्रोटोकॉल का पालन करने, घर में रहने, सुरक्षित रहने और टीकाकरण करने का आग्रह करते हुए आगे आई है।
‘आरआरआर’ मूवी के आधिकारिक हैंडल पर साझा करते हुए लिखा गया,”Wear a mask always 😷
Get vaccinated when available 💉….
Let’s #StandTogether to Stop The Spread of #COVID19 in India 🇮🇳✊🏻”
वीडियो में आलिया भट्ट, अजय देवगन, राम चरण, जूनियर एनटीआर और निर्देशक एसएस राजामौली ने प्रोटोकॉल का पालन करने और वर्तमान समय में सुरक्षित रहने के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे बाहर निकलते समय और टीकाकरण करवाते समय हमेशा मास्क पहनने का संकल्प लें। यह संदेश एक महत्वपूर्ण समय पर आया है जब हम सभी एक राष्ट्र के रूप में अपने सबसे बड़े दुश्मन के खिलाफ लड़ रहे हैं।
यह फ़िल्म आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिसमें एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं।
यह एक पीरियड एक्शन फ़िल्म है जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के शुभ अवसर पर दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा।
अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण में, पेन मूवीज़ को फिल्म के राइट्स मिले है। वे उत्तर भारत में आरआरआर के वितरक होंगे।
डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है और तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ के लिए तैयार है।


