- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
प्रभास और श्रद्धा के बीच सिज़लिंग केमिस्ट्री के साथ, “साहो” के निर्माताओं ने फ़िल्म का नया पोस्टर किया रिलीज!
अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन, गानें, केमिस्ट्री और एक दिलचस्प स्टार कास्ट के साथ तहलका मचाते हुए, साहो के निर्माताओं ने फ़िल्म की नई रिलीज डेट के साथ नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है जिसमें मुख्य जोड़ी प्रभास और श्रद्धा कपूर एक दूसरे के प्यार में खोये हुए नज़र आ रहे हैं।
नए पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा कपूर के बीच की शानदार केमिस्ट्री की झलक दिखने मिल रही है जिसमें दोनों आँखों ही आँखों मे बहुत कुछ बयां कर रहे है। हाल ही में, पहले गाने ‘साइको सयान’ के साथ, हमें प्रभास और श्रद्धा कपूर के बीच की गजब की केमिस्ट्री देखने मिली थी और अब, इस नए पोस्टर ने दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
नए पोस्टर को जारी करते हुए, निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बहुभाषी पोस्टर की श्रृंखला शेयर की है। पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा,”Buckle up! We’re coming to you on 30th Aug. #Saaho releasing worldwide on 30.08.2019!”.
एक बेहतर और बड़े अनुभव का वादा करते हुए, साहो के निर्माताओं ने नई रिलीज़ की तारीख की घोषणा की है।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


