- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज की बहनों ने सीखे त्यौहारी व्यंजन बनाना
इंदौर, । बदलते समय और नई पीढ़ी की पसंद के अनुरूप अब परंपरागत व्यंजनों के आकार-प्रकार और रेसिपी में भी बदलाव आ रहा है। महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति की मेजबानी में नवलखा स्थित विसर्जन आश्रम पर आज प्रख्यात पाक कला विशेषज्ञ श्रीमती रेखा पंडित ने प्रकोष्ठ की 100 से अधिक बहनों को वैफर्स, केक्स, कप केक्स, कटलेट्स, कर्ड बाल्स सहित अनेक व्यंजनों के निर्माण का प्रेक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया और इनके निर्माण में बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि दीपावली और अन्य त्योहारों पर बनने वाले व्यंजनों का मूल स्वरूप भले ही न बदलें, केवल रेसिपी में मामूली बदलाव करने से मिठाई और नमकीन, दोनों ही व्यंजनों के स्वाद मंे अंतर आ जाता है। पुराने जमाने में इन व्यंजनों के निर्माण में हमारी दादी-नानी के पास आधुनिक उपकरण और संसाधन नहीं थे लेकिन अब अनेक ऐसे उपकरण आ गए हैं, जिन्होंने हमारी मेहनत को आसान बना दिया है।
इनकी मदद से हम घर पर भी बाजार से अच्छे और बेहतर व्यंजन बना सकते हैं। श्रीमती पंडित ने इस अवसर पर परंपरागत व्यंजनों को नई थीम पर बनाने का प्रेक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया और बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। प्रशिक्षण मंे महिलाओं और बड़ी संख्या में युवतियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। प्रारंभ में प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने श्रीमती पंडित एवं अन्य बहनों का स्वागत किया। प्रशिक्षण के दौरान बेस्ट साड़ी के लिए सोनल, आशी, इशिता, सुनीता को आकर्षक उपहार भी दिए गए। अंत मंे आभार माना गरिमा गुप्ता ने।


