- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द स्लीप कंपनी ने इंदौर में अपने पहले फिजिटल स्टोर लॉन्च के साथ मध्य भारत में रखा कदम
क्षेत्र में बढ़ी हुई ऑनलाइन कन्ज्यूमर डिमाण्ड के चलते स्टोर लॉन्च किया गया, जो प्रति व्यक्ति आय में बढोतरी से प्रेरित है।
द स्लीप कंपनी के उत्पादों की मध्य प्रदेश में ऑनलाइन बिक्री में इंदौर का योगदान 50%
इंदौर: मध्य भारत में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, अच्छी नींद के लिए स्मार्टग्रिड तकनीक प्रदान करने वाली एशिया की पहली और एकमात्र प्रोवाईडर कंपनी ‘’ द स्लीप’’ ने इंदौर में अपने स्टोर की शुरूआत की। इस माईलस्टोन के साथ, कंपनी के अब देश भर में 34 स्टोर्स का एक बेहतरीन नेटवर्क बन गया है, जो साल के अंत तक देश भर में 100 स्टोर्स को पार करने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को और मजबूत करता है।
इंदौर के इस विशाल फ़िजिटल स्टोर का लक्ष्य ग्राहकों को एक सहज शॉपिंग एक्सपीरियंस देता है, और उन लोगों की प्राथमिकताओं को पूरा करता है जो कुछ भी खरीदने से पहले उसे छूकर परखने को प्राथमिकता देते हैं। स्टोर के उद्घाटन में प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ. प्रीतेश व्यास की उपस्थिति रही, जिनके पास ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
मध्य प्रदेश में 16.4% की महत्वपूर्ण विकास दर के साथ-साथ प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के साथ, तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों की मांग बढ़ रही है। लोग अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं और अपनी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार प्रोडक्ट की तलाश करते हैं, खासकर कोविड के बाद के दौर में। इसी के चलते स्लीप कंपनी ने इंदौर में अपना 1200 वर्गफुट का स्टोर लॉन्च किया है जो शानदार स्मार्टग्रिड एक्सपीरियंस को दिखाता करता है। गद्दे से लेकर तकिए, नींद के सामान और स्मार्टग्रिड कुर्सियों तक, ग्राहक ब्रांड के एर्गोनोमिक डिज़ाइन और बेजोड़ आराम का पता लगा सकते हैं। यह स्टोर खोलना द स्लीप कंपनी को मध्य भारत में कंफर्ट टेक सोल्यूशन के सबसे बडे प्रदाता के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बडा कदम है।
द स्लीप कंपनी की सह-संस्थापक प्रियंका सलोत ने इंदौर स्टोर के लॉन्च के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा – ” द स्लीप कंपनी हमेशा हमारी स्मार्टग्रिड तकनीक के माध्यम से सर्वोत्तम नींद का तजुर्बा देने के लिए समर्पित रही है, और हम इसे इंदौर के लोगों के लिए लाने के लिए उत्साहित हैं। मध्य प्रदेश में हमारी 50% ऑनलाइन बिक्री इंदौर से होती है, इसलिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, चूँकि हमारा लक्ष्य खुद को शहर में कंफर्ट टेक सोल्यूशन के अग्रणी प्रदाता के रूप में स्थापित करना है। अपने फिजिटल स्टोर पर एक बेहतरीन शॉपिंग एक्सपीरियंस देकर, हम अपने ग्राहकों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए तत्पर हैं। चूंकि भारत विश्व स्तर पर दूसरा सबसे देश है, जहां अधिकतर लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते। हमारा मिशन पूरे देश में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालना है, और इंदौर में हमारा विस्तार इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. प्रीतेश व्यास ने स्टोर के अनावरण कार्यक्रम के दौरान कहा – “एक आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में, मेरे 60% से अधिक रोगियों के लिए पीठ का दर्द एक लगातार समस्या है। यह अक्सर सोने के गलत तरीके और ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने के कारण होता है। हमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट की जरूरत है जो आर्थोपेडिक दिक्कतों को दर कर सकें। आज, मुझे द स्लीप कंपनी की स्मार्टग्रिड तकनीक देखने का अवसर मिला जो एक नई खोज है। अत्याधुनिक डिजाइन और साईंटिफिक रीसर्च के साथ, यह नए जमाने का ब्रांड हमारे सोने और बैठने के तरीके में बदलाव ला रहा है। मेरा मानना है कि इस स्टोर लॉन्च से इंदौर के लोगों को स्मार्टग्रिड तकनीक की बदलने वाली शक्ति का अनुभव हासिल करके बहुत फायदा होगा। मैं मध्य भारत में नींद और समग्र स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्लीप कंपनी की तन्परता की सराहना करता हूं और उनके प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करता हूं,”
पिछले वर्ष में 30 से अधिक स्टोर सफलतापूर्वक खोलने के साथ, स्लीप कंपनी इंडस्ट्री में अपनी स्थिति कायम रखे हुए है। ओमनीचैनल मॉडल में महारत हासिल करने वाले सबसे युवा D2C ब्रांडों में से एक के रूप में, “कस्टमर ऑबसेस्ड” होने की उनकी टैगलाईन ने उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इसके अलावा द स्लीप कंपनी अपने विकास पथ के लिए समर्पित है, जो नये प्रोडक्ट लॉन्च और अपनी वैश्विक उपस्थिति के विस्तार से प्रेरित है।
आप सी-21 मॉल, 80, पीयू 4, सी21 मॉल के पीछे, स्कीम नंबर 54, इंदौर 452001 पर स्थित स्टोर पर जा सकते हैं।


