- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महाकाल की शरण में ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम, शो की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद!
कहते हैं कि हर शुभ काम की शुरुआत भगवान के नाम से होनी चाहिए और सन नियो के आने वाले शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम ने भी कुछ ऐसा ही किया। शो के लॉन्च की तैयारियों के बीच, इसके मुख्य कलाकार मेघा रे और सूरज प्रताप सिंह ने उज्जैन के पवित्र महाकाल मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल दर्शन के साथ-साथ टीम ने राम घाट का भी दौरा किया और इस पावन नगरी की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। श्रद्धा और उम्मीद से भरे दिलों के साथ उन्होंने भगवान शिव से इस प्रेम और रहस्य से भरी कहानी की सफलता के लिए प्रार्थना की।
यह कहानी दिव्या नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उज्जैन में रहती है। उसकी जिंदगी में एक जादुई मोड़ तब आता है जब किस्मत उसे प्रेम से मिलवाती है। प्रकाश और अंधकार इन दो दुनिया के बीच चलने वाली यह कहानी, रहस्य, प्रेम और प्राचीन शक्तियों से भरी हुई है।
दिव्या की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मेघा रे ने अपने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा,
“महाकाल जैसे अद्भुत और शक्तिशाली मंदिर पहुंच पाना इतना आसान नहीं होता, लेकिन सन नियो और हमारे शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की वजह से मुझे पहली बार वहां जाने का मौका मिला। शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने महाकाल मंदिर में जाकर शो की सफलता के लिए प्रार्थना की। वहां जाकर एक अलग ही ऊर्जा महसूस हुई, जैसे महाकाल से कोई खास जुड़ाव हो। मंदिर बहुत ही सुंदर है और भीड़ होने के बावजूद वहां एक अनोखा सुकून था। वहां के लोग इतने ज्यादा विनम्र थे कि वो जगह मुझे घर जैसी लगने लगी।”
इस शो के मुख्य अभिनेता सूरज प्रताप सिंह भगवान महाकाल के बड़े भक्त हैं, इसपर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा,“मैं हमेशा से महाकाल का भक्त रहा हूं, इसलिए उज्जैन जाना मेरे लिए बेहद खास रहा। महाकाल मंदिर में जो शांति और ऊर्जा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। शो शुरू होने से ठीक पहले वहां दर्शन मिलना अपने आप में एक वरदान था। मध्यप्रदेश वाकई में बहुत खूबसूरत है। महाकाल दर्शन के साथ-साथ राम घाट जाना भी एक बहुत खूबसूरत अनुभव था। आमतौर पर लोग महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी योजनाएं बनाते हैं, फिर भी कई बार संभव नहीं हो पाता, लेकिन हमें ये सौभाग्य मिला क्योंकि, शायद महाकाल स्वयं हमें इस शो के ज़रिए अपने धाम पर बुला रहे थे। यह मनो सच में हमारे भाग्य में लिखा था।”
‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ आपके टेलीविज़न स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहा है। जो सिर्फ सन नियो चैनल पर प्रसारित होगा।


