- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अनुपमा फेम टीवी अभिनेता नवीन शर्मा ने ओंकार फिल्म्स एंड स्टूडियो की माइक्रो मिनी सीरीज़ “वैलेंटाइन बिलियनेयर” में किया प्रभावित
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रही माइक्रो मिनी सीरीज़ की दुनिया में एक नई रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ “वैलेंटाइन बिलियनेयर” ने एंट्री की है। इस सीरीज़ को ऑनकार फिल्म्स एंड स्टूडियो और निर्माता मनीष शुक्ला ने प्रोड्यूस किया है। प्यार, धोखा और इमोशनल ड्रामा से भरपूर यह कहानी दर्शकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रही है।
इस सीरीज़ में टीवी शो ‘अनुपमा’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता नववीन शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह आकाश नाम के किरदार को निभा रहे हैं, जो एक साधारण टॉय-स्टोर में काम करने वाला युवक है। लेकिन उसकी जिंदगी अचानक तब बदल जाती है जब वह एक गिरे हुए क्रिकेट स्टार की उलझी हुई दुनिया में फंस जाता है। कहानी में एक अनचाही प्रेग्नेंसी के कारण दोनों की जिंदगी आपस में जुड़ जाती है। इसके बाद आकाश को जिम्मेदारियों, राज़ और इमोशनल उलझनों से भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
नववीन शर्मा ने अपने किरदार को बहुत ही संवेदनशील और गहराई के साथ निभाया है। उनके किरदार में एक तरफ रोमांटिक अंदाज है तो दूसरी तरफ कुछ ग्रे शेड्स भी दिखाई देते हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं। सीरीज़ में कहानी तब और पेचीदा हो जाती है जब आकाश को दूसरी महिला से प्यार होने लगता है। इसी बीच उसकी अलग रह रही पत्नी अचानक उसकी जिंदगी में वापस आ जाती है, जिससे पुराने जख्म और अधूरे रिश्ते फिर से सामने आ जाते हैं।
सीरीज़ में शाइन (Shyn) आकाश की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिनकी वापसी कहानी में बड़ा मोड़ लाती है। वहीं नेहा राजपूत उस महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसके साथ आकाश का एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ता बनता है। तीनों कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस कहानी को और भी रोचक बनाती है।
अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए नववीन शर्मा ने कहा कि माइक्रो मिनी सीरीज़ के फॉर्मेट में काम करना उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव है। उन्होंने कहा,
“मुझे माइक्रो मिनी सीरीज़ के फॉर्मेट में काम करना बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि इसमें कहानी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती है, लेकिन इमोशन्स की गहराई भी बनी रहती है। ‘वैलेंटाइन बिलियनेयर’ मेरे लिए खास इसलिए है क्योंकि इसमें मुझे आकाश के कई अलग-अलग पहलुओं को दिखाने का मौका मिला। दर्शकों को उसके किरदार का ग्रे साइड भी दिखेगा और साथ ही उसका रोमांटिक और इमोशनल पहलू भी। इस कहानी में कई ट्विस्ट और सरप्राइज हैं, जो दर्शकों को हर एपिसोड के बाद अगले एपिसोड का इंतजार करने पर मजबूर करेंगे।”
‘वैलेंटाइन बिलियनेयर’ के साथ ऑनकार फिल्म्स एंड स्टूडियो माइक्रो मिनी सीरीज़ के उभरते हुए डिजिटल स्पेस में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। निर्माता मनीष शुक्ला के विजन के साथ यह स्टूडियो डिजिटल दर्शकों के लिए नई और प्रभावशाली कहानियां पेश करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
नववीन शर्मा, शाइन और नेहा राजपूत की शानदार अदाकारी से सजी यह सीरीज़ रिश्तों की उलझनों, छिपे राज़ और इमोशनल ड्रामा से भरपूर है, जो दर्शकों को हर एपिसोड के साथ और ज्यादा बांधे रखती है।


