- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
उर्वशी रौतेला का सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दमदार बयान: “अगर भारत 140 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा सकता है, तो हम हर कुत्ते को भी वैक्सीन और नसबंदी कर सकते हैं”
अभिनेत्री और पशु-प्रेमी उर्वशी रौतेला ने हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर दिल से और बेबाक प्रतिक्रिया दी है। गहरी आस्था और दृढ़ विश्वास के साथ उर्वशी ने कहा, “अगर भारत कोविड के दौरान 140 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे सकता है, तो हम हर कुत्ते को भी वैक्सीन और नसबंदी कर सकते हैं।”

जानवरों से अपनी आध्यात्मिक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि कुत्ते “भगवान भैरव के वाहन और गुरु दत्तात्रेय के साथी” हैं। उनके अनुसार, इनकी देखभाल करना सिर्फ पशु कल्याण नहीं, बल्कि एक पवित्र कर्तव्य है। “यह सिर्फ एनिमल वेलफेयर नहीं, यह हमारा धर्म है,” उन्होंने जोर देकर कहा।
उनका यह बयान करुणा और व्यावहारिक सोच का संगम है, जो आवारा कुत्तों की रक्षा करते हुए जन सुरक्षा सुनिश्चित करने की राह दिखाता है। उर्वशी की बातें पूरे देश में पशु-प्रेमियों के दिल को छू रही हैं, और लोगों को इस मुद्दे को मानवता और अध्यात्म की नजर से देखने के लिए प्रेरित कर रही हैं।


