- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
वियतनाम लॉन्च : स्कोडा ऑटो ने अंतरराष्ट्रीयकरण की प्रमुख उपलब्धि का जश्न मनाया
· स्कोडा ऑटो ने वियतनाम के बाज़ार में अपने प्रवेश के जश्न में स्थानीय वितरण और उत्पादन सहयोग थान्ह कांग ग्रुप (टीसी ग्रुप) के साथ संयुक्त मेजबानी में विशेष समारोह आयोजित किया
स्कोडा ऑटो ने वियतनामी बाज़ार में अपने प्रवेश के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीयकरण रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस अवसर पर वियतनामी और चेक सरकारों के प्रतिनिधियों और स्कोडा के स्थानीय वितरण एवं उत्पादन सहयोगी, टीसी ग्रुप के साथ एक उत्सवी समारोह आयोजित किया गया। स्कोडा ऑटो ने अपने तेज विस्तार के लिए 30 साझीदारों का डीलर नेटवर्क तक करने और वर्ष 2030 तक वार्षिक 40,000 वाहनों की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है। कैरोक और कोडिएक के साथ पहले मॉडल को यूरोप से आयातित किया जाएगा। स्थानीय सीकेडी उत्पादन, जिसे अगले साल से आरम्भ करने की योजना है, का लक्ष्य भारत के साथ इस देश की निकटता के कारण सहकार्यों का लाभ उठाना है। स्कोडा वियतनाम को संभावनाशील आसियान क्षेत्र के लिए एक प्रवेशद्वार के रूप में देखती है।
स्कोडा ऑटो के सीईओ, क्लाउस ज़ेल्मर ने कहा कि, “हम वियतनाम की गतिशील अर्थव्यवस्था और इस तेज वृद्धिशील बाज़ार में ग्राहकों के एक नए समूह के साथ सहभागिता के लिए अत्यंत उत्साहित हैं। यह हमारी त्वरित अंतरराष्ट्रीयकरण रणनीति में अगला कदम भी है, जिससे आसियान क्षेत्र में हमारे ब्रैंड को मजबूती मिलती और भारत तथा यूरोप के हमारे दो प्रमुख बाज़ारों के बीच सहकार्य में तेजी आयेगी। तैयारियों के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि टीसी ग्रुप हमारे आकर्षक मॉडल पोर्टफोलियो के उत्पादन और बिक्री के लिए एक शानदार सहयोगी है। हमें मिल-जुल कर एक सफल भविष्य की शुरुआत करने की उम्मीद है।”
विक्रय और विपणन के लिए स्कोडा ऑटो के बोर्ड मेम्बर, मार्टिन जान ने कहा कि,’’आज का दिन स्कोडा ऑटो के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है। वियतनामी बाज़ार में प्रवेश करके, हम वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग में अपनी स्थिति और मजबूत कर रहे हैं। हमारे पास एक स्पष्ट रणनीति, महत्वाकांक्षी लक्ष्य, और टीसी मोटर के रूप में एक मजबूत स्थानीय सहयोगी हैं। हमने मध्य-अवधि के लिए लगभग 30 स्थानीय संविदात्मक साझीदार बनाने, सीकेडी किट्स से लगभग 30,000 कारों को असेम्बल करने, और 2030 के बाद हर साल 40,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हासिल करने की योजना बनाई है। यह कदम अपने वियतनामी ग्राहकों को सेवा देने और स्थानीय बाज़ार में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करने के प्रति स्कोडा की वचनबद्धता को मजबूती प्रदान करेगा।”
स्कोडा ऑटो ने उत्सवी समारोहों के साथ मार्केट लॉन्च का जश्न मनाया, डीलर नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई
चेक कार निर्माता ने क्वासिनी-उत्पादित एसयुवी मॉडल सीरीज कैरोग और कोडिएक पेश किया, जो स्थानीय बाज़ार में उपलब्ध प्रथम मॉडल्स होंगी। ग्राहक इन कारों को हनोर में स्कोडा शोरूम से 25 सितम्बर से खरीद सकेंगे। मध्य और दक्षिणी वियतनाम में अतिरिक्त शोरूम खुलने वाले हैं। इसका लक्ष्य वर्ष 2025 तक डीलर नेटवर्क को 20 और 2028 तक 30 तक बढ़ाना है।
वर्ष 2023 में यूरोप से आयातित प्रथम मॉडल्स, 2024 में स्थानीय सीकेडी उत्पादन का आरम्भ
स्कोडा ने ग्राहकों की पसंद के उत्तर में अपना मॉडल पोर्टफोलियो विस्तारित करने की योजना के साथ वियतनामी बाज़ार के लिए सुस्पष्ट रूपरेखा तैयार की है। मध्य अवधि में ओक्टाविया और सुपर्ब मॉडल्स वियतनाम में आयात किये जाने वाले हैं। इसके अलावा, वियतनामी ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सम्पूर्ण-इलेक्ट्रिक ईन्याक फैमिली की पेशकश की जा रही है।
वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में आरम्भ करके, स्कोडा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय सहकार्य का लाभ उठायेगी। तब तक, प्रथम कुशाक वाहन सीकेडी (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) किट्स से असेम्बल किये जाने के लिए भारत के पुणे कारखाने से वियतनाम में निर्यात किये जा चुकेंगे, जबकि स्लाविया 2025 में आयेगा। स्कोडा के स्थानीय सहयोगी टीसी ग्रुप द्वारा क्वांग निन्ह प्रांत में वियत हुंग इंडस्ट्रियल पार्क में उत्पादन संयंत्र का निर्माण पहले ही आरम्भ हो चुका है और इसका कार्य प्रगति पर है। बाज़ार के रुझानों के आधार पर उत्पादन बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना है, और वर्ष 2027 के बाद हर साल 27,000 वाहन असेम्बल करने की संभावना है।
भारी वृद्धि की संभावना और वर्ष 2030 के बाद हर लाल 40,000 से अधिक कारों की डिलीवरी का अनुमान
वियतनाम में ऑटोमोटिव बाज़ार असाधारण रूप से गतिशील है। वर्तमान में, दक्षिण-पूर्व एशिया में वियतनाम चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोटिव बाज़ार है। इसके अलावा, लगभग 100 मिलियन की आबादी में प्रति 1,000 निवासियों पर केवल 38 वाहन होने और प्रत्याशित राष्ट्रीय वृद्धि को देखते हुए, वियतनाम इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा वृद्धि की क्षमता वाले देश के रूप में उभर रहा है। ब्रैंड को मध्य अवधि में 30,000 वाहनों की वार्षिक बिक्री होने वर्ष 2030 के बाद इस संख्या के बढ़कर 40,000 से अधिक होने की आशा है। वियत हुंग इंडस्ट्रियल पार्क, जहाँ टीसी ग्रुप के स्वामित्व वाला कारखाना स्थित है, की क्षमता का प्रयोग भविष्य में सम्पूर्ण आसियान क्षेत्र में स्कोडा मॉडल्स का निर्यात करने के दृष्टिकोण से उत्पादन बढ़ाने पर किया जा सकेगा।


