- Khushi Kapoor to Alaya F: Bollywood Divas Who Slayed Shimmery Ensembles
- Saurabh Shukla’s Jab Khuli Kitaab, presented by Applause Entertainment, comes a full circle from Stage to Screen.
- Triptii Dimri to Alia Bhatt: Bollywood Actresses Who Performed Action Sequences On-Screen
- “लिखते समय ही यह मेरे दिमाग में फिल्म की तरह चल रही थी” सौरभ शुक्ला
- Netizens Give a Big Thumbs Up to Ram Charan’s Rai Rai Raa Raa Song from Peddi, Fan Says ‘India’s No.1 Graceful Dancer on Duty’
सर्दियों में फ़र्टिलिटी क्यों होती है बेहतर? डॉ. आस्था जैन का सुझाव
इंदौर, दिसंबर 2025: बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, इंदौर ने डॉ. आस्था जैन, फर्टिलिटी और आईवीएफ विशेषज्ञ से बातचीत के दौरान सर्दियों का फर्टिलिटी पर असर, फर्टिलिटी बढ़ाने वाली सर्जरी की भूमिका और आईवीएफ इलाज में दिशा-निर्देशों के अनुसार उपचार की ज़रूरत पर चर्चा की।
डॉ. जैन ने सर्दियों के फर्टिलिटी स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा, “सर्दियों में धूप अच्छी मिलती है और ताजगी भरे फल और सब्ज़ियाँ उपलब्ध होती हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ज्यादा विटामिन डी, अच्छा पोषण और आराम का माहौल हमारे शरीर के संतुलन को बढ़ाता है — जिससे अंडों और शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है।”
सेशन में फर्टिलिटी से जुड़ी सुधारात्मक सर्जरी के महत्व पर भी चर्चा हुई, जो आईवीएफ की सफलता बढ़ाने में मदद करती हैं। डॉ. जैन ने समझाया कि इलाज शुरू करने से पहले कुछ अंदरूनी समस्याओं को ठीक करना ज़रूरी होता है। जैसे गर्भाशय में पॉलिप, फाइब्रॉइड, ओवेरियन सिस्ट्स, फ़ैलोपियन ट्यूब में पानी जमा होना या एंडोमेट्रियोसिस जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इनका उपचार सर्जरी के ज़रिये सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए, ताकि एम्ब्र्यो गर्भ में सही स्थान पर स्थापित हो सके और गर्भावस्था की सफलता सुनिश्चित हो।
डॉ. जैन ने फर्टिलिटी इलाज में सही दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी ज़ोर दिया। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में हर व्यक्ति की पूरी जांच होती है, उसके बाद ज़रूरी टेस्ट और एक व्यवस्थित, स्टेप-बी-स्टेप ट्रीटमेंट इलाज योजना बनाई जाती है। इस प्रक्रिया से हर दंपति को सुरक्षित, पारदर्शी और उनकी ज़रूरत के हिसाब से सही देखभाल मिलती है।
10 से ज़्यादा सालों के अनुभव और 1500 से ज़्यादा आईवीएफ करवा चुकीं डॉ. आस्था जैन को बार-बार आईवीएफ फेल होने, PCOS, कम ओवेरियन क्षमता, एंडोमेट्रियोसिस और जटिल गर्भाशय समस्याओं के इलाज में खास विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।


