- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
इंदौर में होली का सबसे बड़ा और धमाकेदार आयोजन – होलीस्थान 4.0
इंदौर: रंगों का त्योहार होली इस साल इंदौर में और भी खास और भव्य होने जा रहा है। शहर का सबसे बड़ा और चर्चित होली इवेंट “होलीस्थान 4.0” इस बार लाभ गंगा गार्डन, इंदौर में 4 मार्च को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट युवाओं, परिवारों और बच्चों के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन बनने जा रहा है, जहां रंग, संगीत, मस्ती और स्वादिष्ट खाने का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
होलीस्थान 4.0 को इंदौर का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध होली सेलिब्रेशन माना जा रहा है, जहां हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। इस बार इवेंट का मुख्य आकर्षण रहेगा दो इंटरनेशनल डीजे का लाइव परफॉर्मेंस। पहली बार इंदौर में किसी होली इवेंट में दो इंटरनेशनल डीजे एक साथ परफॉर्म करने जा रहे हैं – डी जे कटरीना और डी जे जेनिया । यह म्यूजिक लवर्स के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार अनुभव साबित होने वाला है।
इवेंट के आयोजक सुकरत राय ने बताया, “होलीस्थान 4.0सिर्फ एक होली पार्टी नहीं, बल्कि इंदौर के लिए एक इंटरनेशनल लेवल का फेस्टिवल है। हमारा उद्देश्य है कि लोग सुरक्षित, फैमिली फ्रेंडली और प्रीमियम तरीके से होली का आनंद लें। दो इंटरनेशनल डीजे के साथ हम इंदौर को एक ग्लोबल होली डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।”
आयोजकों के अनुसार, होलीस्थान 4.0 में सभी उम्र के लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बच्चों के लिए डेडिकेटेड किड्स ज़ोन, गेम्स और एक्टिविटीज़ की व्यवस्था होगी, ताकि परिवार अपने बच्चों के साथ सुरक्षित तरीके से होली मना सकें। वहीं, फूड लवर्स के लिए कई तरह के फूड स्टॉल्स और लाइव फूड काउंटर लगाए जाएंगे, जहां स्वादिष्ट भारतीय और इंटरनेशनल व्यंजन उपलब्ध होंगे।
होलीस्थान 4.0 को सिर्फ एक होली इवेंट नहीं, बल्कि इंदौर का सबसे बड़ा कल्चर और म्यूजिक फेस्टिवल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में इस इवेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और टिकट्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। होलीस्थान 4.0 इंदौर के होली सेलिब्रेशन को एक नए लेवल पर ले जाने वाला है, जहां रंगों के साथ संगीत, मस्ती और मनोरंजन का महाकुंभ देखने को मिलेगा।


