- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
ISA क्रिकेट लीग – चौथे संस्करण का सफल समापन
इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (ISA) द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान आईटी समुदाय की एकजुटता और ऊर्जा देखने लायक रही।
पांचवें एवं अंतिम दिन रोमांच अपने चरम पर था, जहाँ 4 क्वार्टर फाइनल मैच, 2 सेमीफाइनल मैच और उसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में TCS और Best Peer के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए TCS विजेता रही तथा Best Peer उपविजेता बनी।
सभी टीमों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और खिलाड़ियों का उत्साह पूरे टूर्नामेंट के दौरान चरम पर रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहे। प्रायोजकों की ओर से बबलू जैन, आदित्य व्यास एवं अमित तिलवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन की ओर से सचिन साबू एवं स्वप्निल बंसल ने सभी टीमों, प्रायोजकों, अतिथियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया और कहा कि ISA क्रिकेट लीग न केवल खेल का मंच है, बल्कि आईटी समुदाय के बीच सहयोग, नेटवर्किंग और सौहार्द बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी है।
ISA परिवार ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।


