- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद!
बॉलीवुड की लीडिंग लेडी और सिद्धिविनायक की भक्त दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ पवित्र मंदिर का दौरा किया और अपनी शादी के बाद सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद ले कर बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की।
इटली में बहु चर्चित शादी रचाने के बाद, नवविवाहित के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू कर रही दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया।
अभिनेत्री अक्सर किसी भी शुभ अवसर से पहले मंदिर ज़रूर जाती है। चाहे वह कोई फिल्म रिलीज हो या फिर फिल्म शूट, दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलती, क्योंकि वह इसे नई शुरुआत करने के लिए एक अच्छा शगुन मानती है।
शुक्रवार की सुबह, दीपिका पादुकोण इस शुभ अवसर पर सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन किये गए हल्के ग्रे रंग और बंद गले के सूट में नज़र आई, तो वही रणवीर सिंह ऑफ-व्हाइट रंग के भारतीय लिबास में काफ़ी हैंडसम लग रहे थे।
दीपिका पादुकोण अपनी शादी के समय से ही चर्चा के गलियारों में छाई हुई है। अभिनेत्री की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को सबसे खूबसूरत दुल्हन के रूप में सम्मानित किया गया है।
हालांकि, दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरों का हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था, लेकिन सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त ने तस्वीरें लीक होने का कोई जरिया नहीं छोड़ा। और ये ही वजह, नवविवाहित जोड़े द्वारा अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद ही दोनों का लुक सामने आया जिसे देख कर हर कोई भौचक्का रह गया था।
इटली में शादी और फिर बंगलौर और मुंबई में हुई रिसेप्शन के बाद, प्रशंसक अब 1 दिसंबर को मुम्बई में होने वाली अंतिम रिसेप्शन समारोह का इंतजार कर रहे है।


