- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंदौर मेरियट होटल के साथ लीजिये दुनिया भर के स्ट्रीट फ़ूड का ज़ायका
इंदौर. दुनिया के किसी भी फूड कल्चर की स्ट्रेंथ, डेमोग्राफ और एक्साइटिंग एक्सप्रेशन का अंदाजा वहां के स्ट्रीट फूड से बहुत आसानी से लगाया जा सकता है। जहां ट्रेडिशनल फ्लेवर,मसालों की खुशबू के साथ और शेफ के सालों पुराने एक्सपीरियंस को परोसा जाता है।
इंदोरियों को ऐसा ही टेस्ट-फुल लाइफ टाइम एक्सपीरियंस कराने के लिए इंदौर मेरियट होटल के इंदौर किचन रेस्टोरेंट में वर्ल्ड स्ट्रीट फूड फेस्टिवलका आयोजन होने जा रहा है।
इंदौर मैरियट होटल एक बार फिर अपने अतिथियों के लिए स्वाद की सौगात लेकर आया है। यह 10 दिवसीय वर्ल्ड स्ट्रीट फूड फेस्टिवल 9 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा, जिसका लुत्फ़ मेहमान शाम 6:30 बजे से रात 11:30 बजे तक इंदौर मैरियट होटल के इंदौर किचन रेस्टोरेंट में उठा सकते हैं। इस अवसर पर अतिथि दुनिया भर के स्वादिष्ट सर्वोत्तम भोजन का आनंद उत्सव के माहौल में ले सकेंगे।
इस अवसर पर इंदौर मैरियट होटल के फ़ूड एंड बेवेरेज डायरेक्टर, श्री सोमरूप चंदा ने कहा, “इंदौर मैरियट होटल वर्ल्ड स्ट्रीट फूड फेस्टिवल की मेजबानी के लिए बिल्कुल तैयार है और हम इस फूडफेस्टिवल का आयोजन करके बहुत उत्साहित हैं। इस ‘वर्ल्ड स्ट्रीट फूड फेस्टिवल’ में लोग विभिन्न देशों के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड के स्वाद का आनंद एक ही जगह ले सकेंगे।
यह दस दिवसीय फूड फेस्टिवल निश्चित रूप से हमारे अतिथियों को एक यादगार अनुभव देगा। इस फूड फेस्टिवल का उद्देश्य इंदौर के लोगों को दुनिया भर के विभिन्न देशों के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड की खुशबू, जायका और वहां की परंपराओं काअनुभव कराना है।”
इस वर्ल्ड स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में अलग –अलग देशों की मोस्ट पॉपुलर स्ट्रीट क्यूज़ीन को इंदौर मैरियट होटल के एक्सपर्ट शेफ्स ने प्रिपेयर किया है। लजीज व्यंजनों के अलावा यहां के इंटीरियर को भी ख़ास बनाया गया है। इस 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल के चलते इंदौर मैरियट होटल के इंदौर किचन रेस्टोरेंट को पूरी तरह से स्ट्रीट लुक में तब्दील किया जायेगा।
इस वर्ल्ड स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में भारतीय, इटालियन, मैक्सिकन, मलेशियाई, थाई और फ्रेंच व्यंजनों में से कुछ सबसे लोकप्रिय व्यंजन पेश किए जायेंगे। इस फेस्ट में बुफे सिस्टम होगा जिसमें स्टार्टर्स, सलाद, सूप, मैंन कोर्स और डेज़र्ट शामिल हैं। मेन्यु में वेज और नॉनवेज दोनों ही प्रकार के व्यंजन शामिल किए गए हैं।
साथ ही लाईव काउंटर्स पर मेहमान कबाब, पिज्जा पास्ता और कीमा पाव, इत्यादि जैसे लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। चाट, मेक्सिकन टाकोस, नाचोस, केसाडिला से लेकर मलेशियन डिशेस, मेक्सिको का फ्रेंच क्रेप, पैड थाई जैसे चुनिंदा व्यंजन मेहमानों को स्वाद की अनूठी दुनिया की सैर करवाएंगे।
इस महीने के आने वाले संडे को इस फ़ूड फेस्टिवल के साथ इंदौर मेरियट होटल संडे एफ ब्रंच भी लेकर आया है, जहाँ दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक बच्चे प्रत्येक सन्डे को विभिन्न विभिन्न गतिविधियाँ जैसे पेंटिंग, पेपर आर्ट, लेमन गेम, अन्ताक्षरी, स्टोरी रीडिंग, मोक्टेल मेकिंग, ओरिगेमी, टेटू का आनंद विभिन्न देशों के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड एवं स्वादिष्ट बेवरेज के साथ ले सकेंगे।


