- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यश चोपड़ा फाउंडेशन ने अपने संस्थापक यश चोपड़ा की 92वीं जयंती पर वाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की।
यश राज फिल्म्स की परोपकारी शाखा, यश चोपड़ा फाउंडेशन (YCF), ने आज अपने संस्थापक यश चोपड़ा की 92वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष और परिवर्तनकारी पहल – YCF स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा की।
यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम खास तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन सदस्यों के बच्चों का समर्थन करने के लिए बनाया गया है, जो निम्न-आय वर्ग से आते हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बॉलीवुड की रीढ़ कहे जाने वाले ये अनसंग हीरो (गुमनाम नायक) भुलाए न जाएं। इस अवसर का लाभ केवल उन्हीं बच्चों को मिलेगा जिनके माता-पिता फिल्म यूनियनों/फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के पंजीकृत सदस्य हैं, और यह अवसर मेरिट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
इस पहल के अंतर्गत, पात्र छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर उनके अध्ययन के लिए संपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें मास कम्युनिकेशन, फिल्म मेकिंग, प्रोडक्शन और डायरेक्शन, विजुअल आर्ट्स, सिनेमैटोग्राफी और एनीमेशन जैसे क्षेत्रों में अध्ययन करने का मौका मिलेगा। प्रति छात्र 5 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। यह यश चोपड़ा फाउंडेशन की ओर से फिल्म बिरादरी के अंदर प्रतिभा को आगे बढ़ाने का दिल से किया गया प्रयास है। उनकी शिक्षा को वित्तीय सहायता प्रदान कर, YCF न केवल उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य दे रहा है, बल्कि उन्हें उस इंडस्ट्री में सार्थक योगदान देने का अवसर भी दे रहा है, जिससे उनके परिवार पीढ़ियों से जुड़े रहे हैं।
इस पहल पर बात करते हुए, YRF के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, “महान फिल्म निर्माता और हमारे संस्थापक यश चोपड़ा हमेशा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को किसी भी रूप में वापस देने में विश्वास करते थे। उनकी यह सोच आज हम आगे बढ़ाना चाहते है। इसलिए, उनकी 92वीं जयंती पर, हम फिल्म बिरादरी के बच्चों को सशक्त बनाने के मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह पहल योग्य छात्रों को अपने सपनों का पीछा करने और अंततः हमारे फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित और सशक्त करेगी।”
चयनित उम्मीदवारों का एक व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा, और सफल आवेदकों को इस कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी के लिए कृपया यश चोपड़ा फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाएं या contact@yashchoprafoundation.org पर ईमेल करें।


