- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
Youngbe.in की टीम बनी `आई-नेक्स्ट’ प्रतियोगिता की विजेता
प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन द्वारा नए बिज़नेस आइडियाज को प्रोत्साहित करने के लिए आई नेक्स्ट प्रतियोगिता का आयोजन
इंदौर: अटल इन्क्यूबेसन सेंटर, प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन द्वारा प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट रिसर्च के एम् एच आर डी – आई आई सी के सहयोग से स्टार्टअप्स एवं युवा अन्वेषकों को अपने नए बिज़नेस आइडियाज, प्रतिक्रितियों को मूर्तरूप देने तथा उनके सृजनात्मक उत्कृष्टता को परखने के उद्देश्य से प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर में `आई – नेक्स्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जुरिओं के समक्ष अपने यूनिक बिज़नेस आइडियाज एवं प्लान्स प्रस्तुत किये।
प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किये गए उनके बिज़नेस कॉन्सेप्ट्स, मार्किट प्लान्स तथा उनके बिज़नेस प्लान्स के सफल होने की जीवनक्षमता के आधार पर अंतिम राउंड के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिसमें Youngbe.in के शुभम सोलंकी, आरती शर्मा एवं निशा शर्मा के टीम को विजेता घोषित किया गया। MumizzFood के बिनु पाटीदार, सीमा नागर तथा शुभम कुमार की टीम को प्रथम रनरअप तथा जीवल जल हर्बस के जयश्री चंद्रवंशी को द्वितीय रनरअप घोषित किया गया।

विजेताओं को जूरी सदस्योंजिसमें प्रमुख रूप से ग्रीनडेक के सी टी ओ एवं कोफाउंडर यशवर्धन श्रीवास्तव, विट्टीफीड के कोफाउंडर एवं सी एफ ओ प्रवीण सिंघल, रेडियो जॉकी गौरव, प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ आर के शर्मा तथा अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन की मेंटर डॉ रंजना पटेल थी, द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रतियोगिता के जूरी ने अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन द्वारा युवाओं को उनके यूनिक बिज़नेस आइडियाज को स्टार्टअप्स के माध्यम से गति एवं प्रोत्साहन दिए ज जाने के प्रयासों की सराहना की।


