- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर के क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड ने चंदन दत्ता को गवर्मेंट बिज़नेस हेड नियुक्त किया
मुंबई 5 मई 2021 : हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर के क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड ने श्री चंदन दत्ता को गवर्मेंट बिज़नेस हेड नियुक्त किया है। ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड की स्थापना 2005 में हुई थी। इसका उद्देश्य लोगों की जान बचाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर सरकार के साथ मिलकर आपातकालीन सेवाएं मुहैया करवाने का काम करती है। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट और हेल्थ हेल्पलाइन्स जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, एम्बुलेंस मुहैया करवाना, सब्स्क्रिप्शन पर एम्बुलेंस देना, कार्यस्थल पर टेली हेल्थ सर्विस, मेडिकल रुम्स, डॉक्टर्स उपलब्ध करवाने के अलावा कार्पोरेट्स और संस्थानों को हेल्थ सेंटर मुहैया करवाने जैसे काम शामिल हैं।
ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर ने पिछले छह महीने में अपने मैनेजमेंट स्ट्रक्चर और लोगों में बड़ा बदलाव किया है। इनमें एक्टिव मैनेजमेंट से लेकर प्रमुख प्रमोटर्स भी शामिल हैं। इस कदम का उद्देश्य सेवाओं में विभिन्नता को बढ़ावा देना है। जैसे- टेली मेडिसिन, मेडिकल रुम्स और कार्पोरेट्स हेल्थ सॉल्यूशन्स के अलावा एम्बुलेंस सर्विस भी शामिल है। कंपनी इसके अलावा शासकीय सहयोग आधारित बिजनेस को शासकीय बिजनेस और प्रायवेट सेक्टर बिजनेस का संयुक्त प्रयास बनाने की ओर बढ़ रही है।
अब श्री चंदन दत्ता ने ज़िकित्ज़ा हेल्थ केयर टीम को गवर्मेंट बिज़नेस हेड के तौर पर ज्वाइन किया है। उनको बिजनेस ऑपरेशन में लीडरशिप संभालने का 30 सालों का अनुभव है। जीवीके इमरजेंसी और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल, रिलायंस टेलीकम्युनिकेशन, बजाज इलेक्ट्रिकल्स और ब्लो पास्ट जैसे संस्थानों में श्री दत्ता अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ज़िकित्ज़ा में उनकी भूमिका ईएमएस सेक्टर में ज़िकित्ज़ा की छाप छोड़ने की होगी।
श्री चंदन ने ZHL को ऐसे वक्त में ज्वाइन किया है, जब कोविड-19 के चलते पूरा फोकस हेल्थकेयर पर आ गया है। भारत में हेल्थकेयर सेक्टर बहुत ही तेज गति से बढ़ रहा है। अपनी ओर नए निवेश को आकर्षित करने के लिए लालायित है ताकि इसमें इनोवेशन आए और बढ़ने की गति को बढ़ावा मिले। श्री चंदन का अनुभव न सिर्फ ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड को नई ऊंचाइयां देगा बल्कि देश में इमरजेंसी हेल्थकेयर सेक्टर को भी बढ़ावा देगा।
श्री चंदन दत्ता ने कहा, “कोविड-19 महामारी ने दुनियाभर के साथ-साथ भारत पर भी दबाव बढ़ाया है। मैं हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स का धन्यवाद करना चाहता हूं कि महामारी के इस दौर में वे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अपना काम कर रहे हैं। ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड अपनी बेहतरीन इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस के बूते हेल्थकेयर इंडस्ट्री में चेंज मेकर साबित होगी। मैं कंपनी में और वेल्यू एड करने को लेकर आशान्वित हूं ताकि ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड नए स्टैंडर्ड सेट करे।”
ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड, मध्यप्रदेश जितेंद्र शर्मा ने कहा, “श्री चंदन दत्ता ने बीते 30 सालों में कई बड़े संस्थानों में लीडरशिप भूमिका में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया है। निश्चित तौर पर उनके साथ काम करते हुए हम सभी को सीखने का भरपूर मौका मिलेगा। हम सभी उनके साथ काम करने को लेकर आतुर हैं।”
ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड के एमडी एंड सीईओ अमिताभ जयपुरिया ने कहा, “हमारा मकसद कंपनी को हेल्थकेयर स्पेस में बड़ा ब्रांड बनाना है। कंपनी को आगे ले जाना है। फिर बात गवर्मेंट सेक्टर की हो या प्रायवेट स्पेस की। हम कहीं भी, कभी भी गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर देने के अपने वादे को लेकर प्रतिबद्ध हैं। महामारी के चलते हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की संभावनाएं बढ़ी है। केंद्र और राज्य सरकारों की सर्विस भी बढ़ेंगी। चंदन ने हमें सही समय पर ज्वाइन किया है। उन्हें 30 सालों का लंबा अनुभव है। वह हमारा बिजनेस बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
पिछले 15 सालों में कंपनी ने असाधारण तरक्की की है। 10 एम्बुलेंस से स्टार्टअप शुरू की गई यह कंपनी आज अपने क्षेत्र का जाना-माना नाम है। जो भारत के साथ ही खाड़ी देशों में भी सेवाएं प्रदान करती है। ज़िकित्ज़ा को ग्लोबल रियर इम्पेक्ट अवार्ड और टाइम्स सोशल इम्पेक्ट अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है। सर्विस नेटवर्क में 3300 एम्बुलेंस, हेल्पलाइन सेंटर्स, मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल हैं।


