- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जीवन में रूकना नही आगे बढते रहना है
इंदौर. श्री आर के डागा माहेश्वरी एकेडमी में माहेश्वरी समाज के कक्षा 10वी एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री दिनेशजी डागा ने अपने पिता स्व. श्री राधाकिशनजी डागार की स्मृति में रजत पदक एवं प्रमाणपत्र से मेघावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनीषजी लडढा प्रसिद्ध सीए तथा विशेष अतिथि डॉ. एम डी बाल्दी प्रसिद्ध फिजिशियन थे। अतिथियों का परिचय श्री नितिनजी तापडिया एवं श्रीमती अश£ेषा जोशी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री नितिनजी माहेश्वरी ने किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न श्रीमती पंकजजी सोनी और श्रीमती नम्रताजी बियाणी ने दिए। अंत में आभार प्राचार्या श्रीमती मोनिका कर्डिले में माना।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉ. बालदी ने कहा कि विवेकानंद के जीवन का सूत्रवाक्य,जीवन में आगे बढते रहना है एक जगह रूक जाना नही है मंजिल को प्राप्त करना है। वही श्री मनीषजी लडढा ने विद्यार्थियों को कॉमर्स में कॅरियर बनाने के टिप्स दिए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं समाज के गणमान्य नागरिक श्री महेशजी तोतला, श्री विजय चाण्डक , श्री अजयजी-सरिताजी सोडानी, श्री लक्ष्मीकांतजी बंग, श्री गिरीश परवाल, श्री मधुसुदनजी भलिका, श्रीमती निशा सिंह आदि उपस्थित थे।


