- बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- The Reinvention of Rohit Saraf - From Rom-com's Mismatched to the Patriotic The Revolutionaries
- THE LOVE HYPOTHESIS Official Trailer | Starring Lili Reinhart and Tom Bateman
- Pratibha Ranta Packs a Solid Punch in the Gripping Trailer of The Revolutionaries
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मोबिलिटी के भविष्य की फिर लिखी परिभाषा एमजी हेक्टर टोमहॉक को EV और PHEV में लॉन्च किया
बंद आंखों से सड़क पर दौड़ाइ बाइक
इंदौर. शहर की व्यस्त सड़कों पर दो नकाबपोश युवक अपने चहरे को काले नकाब से ढके बड़ी ही आसानी से अपनी बाइक को चला रहे थे. तभी अचानक देखा तो एक बिना मुंडी का शरीर भी बड़ी आसानी से बाइक दौड़ते हुए दिखाई दिया.
लोग पलके झपकाये बिना इस मंजर को देखने लगे. लोगों को माजरा समझ नहीं आया, आसपास वालों से पूछा तब पता चला ये तो जूनियर जादूगर आनंद और उनकी टीम है है जो इंदौर शहर की सड़कों पर आज बंद आखों से बाइक चलाने का कारनामा दिखा रहे है.
गौरतलब है की आज जुनियर जादूगर आनंद ओर उनकी टीम ने आज अपनी आखों पर काली पट्टी बांध चहरे को नकाब से ढक इंदौर की खचाखच भीड़ भरी सड़कों पर अपनी बाइक की इतनी आसानी से दौडाई की हर व्यक्ति अचंभित रह गया. इस अद्भुत प्रदर्शन का उद्देश केवल शहर वासियों की यातायात के नियमों के पालन करे के लिए प्रेरित करना था. मुख्य अतिथि की भूमिका श्री शंकर लालवानी जी (आईडीए) ने निभाई 7 जैसे ही मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाई जूनियर जादूगर आनद ने अपनी यात्रा शुरू कर दी. जूनियर जादूगर आनंद ने सुबह 10.30 बजे रविन्द्र नाट्यग्रह से अपनी यात्रा शुरू की जी की मधुमिलन चौराहा, छोटी ग्वालटोली, पटेल ब्रिज, जवाहर मार्ग, बम्बई बाजार, राज मोहल्ला, बड़ा गणपति, खजूरी बाजार, एम.जी रोड, रीगल चौराहा होते हुए पुन: रविन्द्र नाट्यगृह पर समाप्त हुई. हर चौराहे पर जूनियर आनंद का इंदौरवासियों ने तालियों से अभिवादन किया. पुरे रस्ते उन्होंने यातायात के सभी नियमों का पालन किया , जहा भी लोगो ने इस नकाबपोश को देखा अपने मोबाइल से फोटो और विडियो बना कर इस द्रश्य को कैद किया 7
उल्लेखनीय है कि, रविंद्र नाट्य गृह में 4 मई से जादूगर आनंद के सनसनी, रहस्य व रोमांच से भरे जादू के शो का भव्य शुभारम्भ होगा. रोज़ाना दिन में दो बार, दोपहर 4 बजे व शाम 7 बजे इस शो का आयोजन किया जाएगा.


