- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गौरव चोपड़ा फिफ्टी डिग्री के ब्रांड एम्बेसडर
मुम्बई. भारत के अग्रणी वस्त्र निर्यातक वी3 एक्सपोट्र्स की भारतीय इकाई फिफ्टी डिग्री ने आज प्रसिद्ध टीवी अभिनेता और युवा आइकॉन गौरव चोपड़ा को अपना ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। गौरव एकीकृत मार्केटिंग कम्युनिकेशन्स के माधयम से फिफ्टी डिग्री का देश में प्रतिनिधत्व करेंगे।
बिगबॉस सीजन 10 में शामिल होने के बाद से गौरव की लोकप्रियता लगातार आसमान छू रही है। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों प्रशंसक है। हाल ही में उन्हें हॉलीवुड फिल्म थोर के हिंदी संस्करण में मुख्य पात्र को अपनी आवाज देने की वजह से देसी थोर के शीर्षक से नवाजा गया था। उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने का निर्णय लिया हैं।
फिफ्टी डिग्री ट3 एक्सपोट्र्स का भारतीय ब्रांड है। वी3 एक्सपोट्र्स खाड़ी और यूरोपियन देशो में एक प्रतिष्ठित और स्थापित नाम है और अब फिफ्टी डिग्री के माध्यम से भारतीय बाजार में अपने व्यापार का विस्तार कर रहा है. इस बारे में गौरव कहते हैं कि फिफ्टी डिग्री के साथ जुडऩा वाकई शानदार अनुभव हैं. वी3 एक्सपोट्र्स पिछले कुछ सालों में तेजी से आगे बड़ा हैं। मैं कंपनी के भारतीय रिटेल लाइन का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ। मैं इस कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनकर बेहद खुश हूँ, उम्मीद हैं मेरे प्रशंसक भी मुझे इस नए रूप में देखकर खुश होंगे। फिफ्टी डिग्री के फाउंडर एमडी विनय मेहरा कहते हैं कि हमें लगता हैं कि गौरव हमारे लिए एक परफेक्ट ब्रांड एम्बेसडर होंगे। वे युथ आइकॉन तो हैं ही, साथ ही उनकी पर्सनालिटी बेसिक्स, कैजुअल, स्पोट्र्स और फॉर्मल हर तरह के कपड़ों के लिए परफेक्ट हैं। वे बहिर्मुखी प्रतिभा के धनी हैं और हम भारत में उनके साथ के कारण आने वाली संभावनाओं को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके साथ मिलने से हमें नए ग्राहकों तक अपने प्रोडक्ट्स पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।


