- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
टाटा स्काई का अमिताभ के साथ मैक्सिमम एन्टरटेनमेंट कैम्पेन
मुंबई. क्रिकेट के इस मौसम में टाटा स्काई के नये विज्ञापन अभियान हर सीन का मजा लो की पेशकश की गई है. इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन नजर आयेंगे. इस कैम्पेन में उस मनोरंजन को दिखाया गया है, जिसकी पेशकश टाटा स्काई द्वारा की जाती है. इस कैम्पेन के 9-सीरीज के विज्ञापन फिल्म में एक प्यारी एवं यादगार स्टाइल में अमिताभ बच्चन एक क्रिटिक की भूमिका निभा रहे हैं। इसका प्रसारण एक-एक कर मई के महीने में किया जायेगा. टाटा स्काई के चीफ कम्यूनिकेशन्स ऑफिसर मलय दीक्षित ने कहा, ”टाटा स्काई के पास विभिन्न शैलियों में कई चैनल हैं, जो न सिर्फ टीवी, बल्कि मोबाइल एप्प पर भी उपलब्ध हैं. इसका उद्देश्य ग्राहकों को यह बताना है कि हमारे प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ नया रहता है. अमिताभ बच्चन के साथ हमारा नया कैम्पेन इसी को दर्शाता है. बिंगे वॉचर्स को यह दृढ़ विश्वास है कि वे अपनी तरह के क्रिटिक्स हैं. आप बिग बी को फिल्में देखते समय फिल्मों के सितारों की आलोचना करते हुये ऐसा करते देखेंगे.


