- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गुडनाइट ने लॉन्च किया पावर चिप
इंदौर. घरेलू कीटनाशकों की श्रेणी में बाजार में अग्रणी- गुडनाइट ने इंदौर में एक प्रेस मीट में अपने नवीनतम उत्पाद ‘गुडनाइट पावर चिप’ को लॉन्च किया. मध्य प्रदेश में वेक्टर जनित बीमारियों के मुद्दे पर बातचीत शुरू करने के लिए गुडनाइट ने फैमिली हेल्थ इंडिया (एफएचआई) के साथ हाथ मिलाया है. गुडनाइट पावर चिप की लॉन्चिंग पर बोलते हुए एगोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग(गुडनाइट) अंकुर कुमार ने कहा कि घरेलू कीटनाशकों की श्रेणी में नवाचार के मामले में गुडनाइट हमेशा सबसे आगे रहा है। गुडनाइट पावर चिप में एक जैल प्रारूप में तकनीकी रूप से संचालित टीएफटी मोलिक्यूल्स शामिल हैं और यह बच्चों और बुजुर्गों के आसपास उपयोग करने के लिहाज से भी बिल्कुल सुरक्षित है. गुडनाइट पावर चिप में 100 कॉइल्स की शक्ति है और यह बेहद किफायती मूल्य पर उपलब्ध एक प्रभावशाली उत्पाद है. गुडनाइट पावर चिप मशीन और चिप का मूल्य है 45 रुपए. चिप 15 दिनों तक चलती है और अलग से यह चिप सिर्फ 30 रुपए में उपलब्ध है. मध्यप्रदेश राज्य में वेक्टर जनित बीमारियों के हालात पर एफएचआई के सोमकुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश में वेक्टर जनित बीमारियों के 51,018 से अधिक मामले सामने आए थे और इनमें सर्वाधिक मामले मलेरिया के थे. नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) का डेटा बताता है कि देश में लगभग 95 प्रतिशत आबादी मलेरिया स्थानिक इलाकों में रहती है और गुडनाइट द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार, 75 प्रतिशत उपभोक्ताओं को अपनी मच्छर संबंधी समस्या से निपटने के लिए एक अधिक शक्तिशाली समाधान की आवश्यकता है.


