- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
शिक्षा एवं जागरूकता से रूकेगी थैलेसीमिया बीमारी
इन्दौर. थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जो खून को पानी बना देती है. अगर इसके इलाज में जरा भी लापरवाही बरती गई तो पीडि़त बच्चे की जान चली जाती है। इसलिए विवाह पूर्व जन्म कुण्डली मिलान के साथ ही विवाह योग्य लड़का-लड़की के रक्त की जांच करा ली जाये तो आने वाली संतान कभी थैलेसीमिया पीडि़त नहीं होगी.
ये विचार विभिन्न वक्ताओं ने थैलेसीमिया की रोकथाम एवं जनजागृति विषय पर आयोजित प्रादेशिक जनसंवाद कार्यक्रम में व्यक्त किये. कार्यक्रम का आयोजन म.प्र. थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी एवं रिंकु शर्मा थैलेसीमिया चेरिटेबल हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व थैलेसीमिया के मौके पर होटल अप्सरा में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पं. योगेन्द्र महंत, डॉ. शरद पंडित, डॉ. एस.एस. नैयर, पं. कृपाशंकर शुक्ला, अमीनुल खान सूरी, विनय बाकलीवाल, गिरधर नागर, टीनू जैन, राजेन्द्र शमा, रक्षा शर्मा आदि ने शिरकत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका रितू ग्रोवर ने की। अतिथियों का स्वागत म.प्र. थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, उपाध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री आदि ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं म.प्र. हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे ने थैलेसीमिया पर आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को निरंतर रक्त की आवश्यकता लगती है. साथ में महंगी दवाईया और इंजेक्शन भी जो सामान्यत: परिवार के लिये बड़ा कष्टदायी है। अत: मैं स्वयं अपनी ओर से संस्था को डिस्पाल पम्प देने का विश्वास दिलाता हूॅ.
समाज संवेदनशीलता दिखाए
राज्यमंत्री पं. योगेन्द्र महंत ने कहा कि इस बीमारी के उन्मुलन के लिये समाज आगे आये. विशेष अतिथि एवं इन्दौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष पं. कृपाशंकर शुक्ला ने कहा कि गत 30 वर्षों से चन्द्रशेखर शर्मा इस अभियान से जुड़े है और इनकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। आज ऐसे ही लोगों की जरूरत है। जिनके मन में पीडि़तों के प्रति गहरी संवेदना हो। पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद पंडित ने कहा शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से थैलेसीमिया जैसी खतरनाक बीमारी को रोका जा सकता है. डॉ. नैयर ने कहा कि थैलेसीमिया बीमारी के प्रति समाज अपनी संवेदनश्ीालता दिखाये.
पोलियो की तरह हो उन्मूलन
चन्द्रशेखर शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था तमाम आर्थिक कठिनाईयों के चलते थैलेसीमिया पीडि़त 1500 बच्चों की सेवा कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय बाकलीवाल, गिरधर नागर एवं भाजपा पार्षद टीनू जैन ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जागरूकता ही मर्ज का इलाज है. समाजसेवीका रितू ग्रोवर ने कहा कि जिस तरह रोटरी क्लब में समाज से पोलियों का उन्मूलन किया है वैसे ही थैलेसीमिया बीमारी का भी उन्मूलन होना चाहिए. संचालन ताहिर कमाल सिद्दिकी ने किया, आभार वंदना शर्मा ने माना.


