- Hanuman Ansh Singer Shantanu Sudame Voices GAIL India’s New Anthem ‘Naye Bharat Ki Nayi Energy
- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
संभागायुक्त, निगमायुक्त ने किया जीर्णोद्धार कार्यो का निरीक्षण
इन्दौर. संभागायुक्त संजय दुबे, निगम आयुक्त मनीष सिंह और आईडीए सीईओ गौतम सिंह द्वारा गोपाल मंदिर, राजबाडा एवं बांके बिहारी मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार व विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान संभागयुक्त श्री दुबे द्वारा गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति होने पर कांटेक्टर मेसर्स राजपुताना कंस्टक्शन कंपनी राजस्थान को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये. यह भी निर्देशित किया गया कि कार्य की गति बढाये, जिससे कार्य समय सीमा में हो सके. इसके साथ ही गोपाल मंदिर पर कार्यरत कंसलटेंट मेसर्स अर्जुन हबलानी द्वारा समय सीमा में डिजाइन व डाइंग नहीं उपलब्ध कराये जाने पर इन्हे भी शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये. राजबाडा में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यो में भी देरी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांटेक्टर मेसर्स नोस्ते इंटरप्राइजेस रांची झारखण्ड को धीरे कार्य करने पर तथा यह जानकारी मिलने पर कि कांट्रेक्टर द्वारा पर्याप्त मात्रा में लेबर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. इस पर कांटेक्टर को निर्देशित किया गया कि बारिश के पूर्व यह कार्य किया जाना आवश्यक है. किंतु आपके द्वारा कार्य में गति नहीं लाई जा रही है. इससे समय पर कार्य पूर्ण नही हो पाएगा. संभागयुक्त श्री दुबे द्वारा कांटेक्टर मेसर्स नोस्ते इंटरप्राइजेस को कार्य में देरी करने तथा कार्य धीमी गति से करने पर टर्मिनेशन के लिये शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये. साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य के लिये संबंधित कांटे्रक्टर की रिस्क एंड कास्ट पर टेण्डर बुलाने की भी कार्यवाही की जाए ताकि कार्य समय सीमा में पूर्ण हो सके. संभागयुक्त श्री दुबे, निगम आयुक्त श्री सिंह एवं आईडीए सीईओ श्री सिंह द्वारा गोपाल मंदिर व राजबाडा तथा बंाके बिहारी मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार व विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया तथा कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई. निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये गये कि उक्त ऐतिहासिक धरोहरो का मूल स्वरूप बना रहे, इस हेतु विशेष ध्यान रखा जाए.


