- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मप्र सरकार की अपील, अब है आपकी बारी बजट निर्माण में करें भागीदारी
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी-मार्च में पेश होने वाले बजट को ध्यान में रखकर जनता के सुझाव मांगे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश का वर्ष 2022-23 के लिए बजट इस साल फरवरी-मार्च में विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त विभाग में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
आगामी बजट का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का ब्योरा नहीं है, जन जन की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम है। समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश का निर्माण बजट के माध्यम से ही होता है। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति हमारे बजट का उद्देश्य है। मप्र सरकार से लोगों से किसान और जनजातीय कल्याण के लिए सुझाव मांगी है। बता दें कि इससे पहले आम लोगों व छात्रों के कल्याण के लिए सुझाव मांगे गए थे।
सोशल मीडिया साइट कू पर मप्र सरकार की ओर से कहा गया है कि अब है आपकी बारी बजट निर्माण में करें भागीदारी। बजट 2022-23 में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कल्याण के लिए अपने सुझाव #MPMyGov पर साझा करें। आपके सुझाव कृषि एवं किसानों की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वहीं मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि सरकार उस दिशा में सतत प्रयास कर रही है। विशेषज्ञों से भी हम चर्चा कर रहे हैं लेकिन मैं यह मानता हूं कि जनता से बड़ा विशेषज्ञ कोई नहीं है। इसलिए सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि 2022-23 के बजट के लिए कोई सुझाव हो, तो वह जनवरी के अंत तक https://mp.mygov.in/group-issue/suggest-mp-budget-2022/ के माध्यम से भेजें। सीएम शिवराज ने जनता से वादा करते हुए कहा कि आपके हर एक सुझाव का हम अध्ययन करेंगे और जो सुझाव के प्रस्ताव स्वीकार किए जा सकेंगे, वह जरूर हम बजट में जोड़ने का प्रयास करेंगे।


