- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
जिस आईएएस अफसर ने इंदौर की लैंडफिल को बनाया सुंदर वो अब गाज़ीपुर लैंडफिल की सफाई में करेंगे मदद
इन्दौर। पूर्वी दिल्ली के निवासियों के लिए सांसद गौतम गंभीर का बड़ा संकल्प, जल्द ही गाज़ीपुर लैंडफिल की सफाई की दिशा में उठाए जाएंगे ठोस कदम।
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने Change-org हिंदी पर बतौर वेरिफाइड डिसीजन मेकर रजिस्टर किया। अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से बेहतर संवाद के लिए हैं तत्पर।
गाज़ीपुर लैंडफिल को शर्मनाक समस्या बताने के कुछ दिनों के भीतर ही भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अब इस समस्या का समाधान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गंभीर ने इंदौर के मुनिसिपल कमिश्नर आशीष सिंह को दिल्ली आमंत्रित किया है ताकि वो पूर्वी दिल्ली नगर निगम से अपने अनुभव साझा कर सकें। आईएस आशीष सिंह ने हाल ही में इंदौर की एक लैंडफिल का कायाकल्प किया था।
गंभीर पूर्वी दिल्ली की दो निवासी सीमा मिश्रा और पारुल माथुर की Change-org हिंदी पेटीशन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस पेटीशन की मांग थी कि। पेटीशन में ये सुझाव दिया गया था कि इंदौर के मुनिसिपल कमिश्नर आशीष सिंह को गाज़ीपुर लैंडफिल की समस्या के समाधान के लिए दिल्ली बुलाकर कर्मचारियों के साथ ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाए।
इंदौर के मुनिसिपल कमिश्नर आशीष सिंह ने 6 महीने के भीतर इंदौर की 100 एकड़ में फैली एक लैंडफिल को साफ करने का कीर्तिमान हासिल किया है। इस लैंडफिल में 13 लाख मेट्रिक टन कचरा था, जिसकी सफाई लगभग असंभव सी थी पर आशीष सिंह ने ये कारनामा कर के दिखाया।
सीमा और पारुल पूर्वी दिल्ली की निवासी हैं और वहाँ के अन्य निवासियों की तरह गाज़ीपुर लैंडफिल की दुर्गंध और प्रदूषण से उनका जीना मुहाल है। दोनों ने जनवरी 2019 में गाज़ीपुर लैंडफिल की सफाई के लिए Change-org हिंदी पर ऑनलाइन पेटीशन शुरू किया। उनकी पेटीशन को लगभग 30,000 लोगों का समर्थन प्राप्त है।
सीमा और पारुल की पेटीशन पर गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने इस पेटीशन में दिए गए सुझावों पर गौर करने के बाद इंदौर के म्युनिसिपल कमिश्नर, श्री आशीष सिंह (प्।ै) को आमंत्रित किया ताकि वो पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के साथ अपना अनुभव और ज्ञान साझा करें।”
उन्होंने आगे कहा, “स्वच्छ भारत मेरा भी संकल्प है, मैं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर श्री दिलराज कौर से पहले ही भेंट कर चुका हूँ। मुझे आश्वस्त किया गया है कि इस मुद्दे पर मुझे पूरा सहयोग मिलेगा ताकि आपको देश की राजधानी पर गर्व हो।”
आज गंभीर ने Change-org हिंदी पर पेटीशन शुरू करने वाली सीमा और पारुल से मुलाकात की और दोहराया की इसकी सफाई उनकी प्राथमिकता है।
इस मुलाकात के बाद सीमा मिश्रा, जिन्होंने Change-org हिंदी पर पेटीशन शुरू किया उन्होंने कहा, “मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद करना चाहती हूँ जिन्होंने गाज़ीपुर लैंडफिल की सफाई के लिए हमारी पेटीशन का समर्थन किया। गौतम गंभीर जी की प्रतिक्रिया से मैं आश्वस्त हूँ कि जल्द ही हम कचरे के इस पहाड़ से मुक्ति पा लेंगे।”
पारुल माथुर जिन्होंने सीमा के साथ मिलकर इस पेटीशन को शुरू किया उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारी मांग पर जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे और हमें गाज़ीपुर लैंडफिल से आज़ादी मिलेगी। मैं गौतम गंभीर जी की आभारी हूँ कि उन्होंने गाज़ीपुर लैंडफिल की समस्या को प्राथमिकता दी।
मैं उम्मीद करती हूँ कि सरकार इस समस्या का दूरगामी समाधान निकालेगी। ”
गौतम गंभीर ने इसी महीने Change-org हिंदी पर बचौर वेरिफाइड डिसीजन मेकर रजिस्टर किया था। उन्होंने पूर्वी दिल्ली के निवासियों से आह्वान किया था कि वो ब्ींदहम.वतह हिंदी के माध्यम से अपनी समस्याएं उनतक पहुँचाएं। गंभीर ने उनके क्षेत्र के लोगों संबोधित पेटीशन का जवाब देने की तत्परता और इच्छा ज़ाहिर की।


