- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘राममय’ हुई इंदौर नगरी, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के विश्राम बाग में आयरन स्क्रैप से निर्मित श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 22 जनवरी को दीप उत्सव मना कर अविस्मरणीय बनाने का आह्वान
इंदौर 17 जनवरी। आज का दिन संपूर्ण इंदौर शहर के लिए अविस्मरणीय बन गया जब जय श्री राम की गूंज और मंत्रों के उच्चारण के मध्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ उद्यान में आयरन स्क्रैप से निर्मित श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति का अनावरण किया।
इस अवसर पर नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कृष्ण मुरारी मोघे, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, महेन्द्र हार्डिया, गोलु शुक्ला, मधु वर्मा, मनोज पटेल, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, गौरव रणदिवे, निशांत खरे, कविता पाटीदार, सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभागायुक्त मालसिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश से अयोध्या पहुंचाए जाएंगे 5 लाख लड्डू
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन काल में कई लोगों को जोड़कर उनके अंर्तऊर्जा का जागरण किया है। वे हम सभी के लिए प्रेम और स्नेह की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने जो आदर्श जीवन जिया है वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिये। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश से 5 लाख लड्डू भिजवाए जाएंगे। कई हजार वर्ष पहले मालवा के ही सम्राट विक्रमादित्य द्वारा भगवान श्री राम का मंदिर स्थापित किया गया था, उस समय भी इसी तरह पूरे देश में उत्साह का माहौल था जो हम आज देख रहे हैं।
इंदौर नगर निगम को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर को 7वी बार स्वच्छता में नंबर वन आने पर नगर निगम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदौर सदैव ही अपने नए-नए नवाचारों के लिए जाना जाता रहा है और उसी क्रम में आज लोहे के स्क्रेप से बनी यह श्री राम मंदिर की प्रतिकृति हम सबके लिए एक यादगार क्षण है। जो लोग अयोध्या नही जा सकते वे यहां से ही अयोध्या का आनंद ले कर श्रीराम को प्रणाम कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि 22 जनवरी को जो कोई जहां भी हो,जिस हाल में हो वह दीप जला कर दिवाली मना कर उस दिवस को यादगार बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर उज्जवल सोलंकी की टीम जिन्होंने तीन माह में इस मंदिर की प्रतिकृति को तैयार किया उनको सम्मानित किया। तत्पश्चात उन्होंने श्री राम मंदिर का अवलोकन भी किया।

उल्लेखनीय है कि देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में अपने नवाचारों के लिए जाना जाता है। अपनी इसी छवि को नया रूप देते हुए इंदौर नगर निगम द्वारा शहर के विश्राम बाग में भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार कराई गई है। यह प्रतिकृति 21 टन लोहे के कबाड़ से तैयार की गई है। मजदूरों द्वारा कुल 3 महीने में इस मंदिर का निर्माण किया गया है। आयरन स्क्रैप से निर्मित इस राम मंदिर को बनाने में पुराने वाहनों के चेचिस, स्ट्रीट लाइट्स के पुराने खंबे, पुराने खराब झूले, पार्कों की टूटी फूटी ग्रिल, गेट्स, चैन सॉकेट, आदि पुराने लोहे का उपयोग किया गया है। यह मंदिर अपनी भव्यता को दर्शाते हुए श्री राम की महिमा का वर्णन करता है।


