- यूनियन बैंक इंडिया द्वारा एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट पर ब्याज दरें 6.60% प्रति.वर्ष. तक बढ़ाईं गई
- सांस लेने में गंभीर परेशानी के पीछे छिपी दुर्लभ तंत्रिका संबंधी बीमारी की पहचान, मणिपाल हॉस्पिटल ब्रॉडवे में किशोरी का सफल उपचार
- ‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया।
- Money can return, health may not: Akshay Kumar on what truly matters
- बूगल बॉलीवुड बैलिस्टिक अवॉर्ड्स 2026 में सीरत कपूर को मिला 'डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस अवॉर्ड'
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ‘जन आभार यात्रा’ में उमड़ा जन सैलाब
बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक विभिन्न मंचों के माध्यम से हुआ मुख्यमंत्री डॉ यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
इंदौर 17 जनवरी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में आज इंदौर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ा गणपति से प्रारंभ हुई उनकी आभार यात्रा में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। उनकी आभार यात्रा राजबाड़ा में देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई।

बड़ा गणपति से लेकर राजबाड़ा तक विभिन्न नागरिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत के लिए मंच लगाए गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक रथ में सवार होकर जन समुदाय का अभिवादन किया। इस दौरान विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन भी किया गया।


