- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये ब्लैक स्पॉट समाप्त किये जाएंगे
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर। इंदौर जिले में यातायात सुधार को देखते हुए सभी ब्लैक स्पॉट को आवश्यक सुधार कर ब्लैक स्पॉट समाप्त किया जाएगा। चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार का कार्य चल रहा है। साथ ही इंदौर शहर के चिन्हित चौराहों पर सिग्नल भी लगाए जाएंगे। शहर के एमजी रोड तथा जवाहर मार्ग को वन वे करने के आधिकारिक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इंदौर में ई-रिक्शा के रूट निर्धारण के संबंध में आगामी 10 से 15 दिन में रूट आवंटन की प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही नए ई-ऑटो रिक्शा के पंजीयन को प्रतिबंधित करने के संबंध में अगले एक माह के बाद राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
यह निर्णय आज यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गए। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक श्री मनीष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, एसपी ग्रामीण सुनील गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में ई-ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण के संबंध में ई-ऑटो रिक्शा चालक संघ और ऑटो रिक्शा चालक संघ के सदस्यों की उपस्थिति में सकारात्मक चर्चा की गई। तय किया गया कि अगले 10 से 15 दिनों में रूट आवंटन की प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार नए रूट भी बनाए जाएंगे। नये ई-ऑटो रिक्शा के पंजीयन को प्रतिबंधित करने के संबंध में राज्य शासन को अगले एक माह में प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में शहर के मध्य मार्केट के दुकान मालिकों एवं कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि इन्हें नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। बैठक में निर्देश दिए गए की देवगराड़िया रोड पर रेत के डंपर अवैध रूप से पार्किंग नहीं हो। उन्हें एक चिन्हित स्थान उपलब्ध कराया जाए।


