- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
डॉ.एके द्विवेदी “हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड” से अलंकृत
डॉ द्विवेदी एनीमिया मैन की उपाधि से विभूषित

इंदौर। शहर के सुपरिचित होम्योपैथिक डॉक्टर एवं केन्द्रीय होम्योपैथिक अनुसन्धान परिषद्, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी को टाइम्स हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड से विभूषित किया गया है। यह सम्मान उन्हें होटल सेरेटन ग्रेंड में आयोजित एक भव्य समारोह में सोनिक बायोकेम एक्सट्रैक्शन के प्रबंध निदेशक श्री गिरीश मतलानी द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. द्विवेदी ने अप्लास्टिक एनीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया जैसी भयावह बीमारी के मरीजों का होम्योपैथिक ट्रीटमेंट के जरिए उपचार करने और उन्हें यथासंभव बीमारी से छुटकारा दिलाने की दिशा में, पिछले करीब दो दशक में अनेक उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। उनके ट्रीटमेंट से अनेकानेक मरीज लाभान्वित हुए हैं।
डॉ द्विवेदी होम्योपैथी चिकित्सा के साथ साथ भारतीय ख़ान पान को एनीमिया निवारण में अत्यंत महत्व देते हैं इसलिए डॉ. द्विवेदी को हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड के साथ-साथ एनीमिया मैन की उपाधि से भी विभूषित किया गया।


