- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
इंदौर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु डॉ एके द्विवेदी का अनूठा प्रयास
इंदौर. जिस तरह से स्वच्छता में नंबर वन है उसी तरह से मतदान में भी नंबर वन बने उसके लिए सभी लोग अपने स्तर पर प्रयास कर रहें हैं इसी प्रकार सीसीआरएच, आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं कार्यपरिषद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के सदस्य डॉ एके द्विवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की उनके द्वारा क्लिनिक पर प्रतिदिन आने वाले सभी मरीजों और उनके रिश्तेदारों को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं सक्रिय भागीदारी के लिए नियमित रूप से दिनांक 29 अप्रैल से 12 मई तक प्रेरित किया जायेगा साथ ही उन्हें दूसरों को भी प्रेरित करने हेतु निवेदन किया जाएगा.
आपने यह भी बताया कि दिनांक 13 मई को मतदान पश्चात् एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर गीता भवन रोड इंदौर एवं एडवांस योग नेचुरोपैथी हॉस्पिटल ग्रेटर ब्रजेश्वरी पिपलियाहाना इंदौर पर मतदान स्याही लगी उंगली दिखाने पर उन्हें इलाज में 50 प्रतिशत की छूट भी मिल सकेगी।
इसके लिए डॉ जितेंद्र पूरी 7898304927 एवं श्री दीपक उपाध्याय जी 9977759844 को विशेष रूप से प्रशिक्षित एवं निर्देशित किया गया है कोई भी व्यक्ति उनसे उनके मोबाइल पर संपर्क करके पूर्व में अपना पंजीयन भी करा सकता।
मई के भीषण गर्मी में होने वाले चुनाव के लिए हीट स्ट्रोक से बचने हेतु होम्योपैथिक दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है तथा नियमित सभी लोग शिरोधारा एवं मिट्टी चिकित्सा भी करा सकते हैं


