- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ के लिए मेकर्स ने इतिहास की किताबों की मदद से बनाये 42 सेट
साउथ के मशहूर सुपरस्टार चिरंजीवी अपनी आगामी फिल्म ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ के साथ तेलुगु सिनेमा में कमबैक कर रहे हैं जिसमें अमिताभ बच्चन उनके मेंटर के रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की मल्टीस्टारर कास्ट के साथ एक बड़े बजट की फिल्म है जिसका सबसे बड़ा हिस्सा फिल्म के लिए सेट बनाने और एक्टर्स के कॉस्ट्यूम पर खर्च किया गया है।
फिल्म के सेट को 62 करोड़ की लागत में बनाया गया है। फ़िल्म के लिए कुल 42 सेट का निर्माण किया गया जिनमें से 17 सेट काफी बड़े है। फ़िल्म से जुड़ी खास बात यह रही कि फिल्म के सेट पर एक दिन एक्टर्स, टेक्नीशियंस, एडिटर्स, स्पॉट बॉय और जूनियर आर्टिस्ट आदि को मिलाकर कुछ 12 हजार लोगों ने एक साथ शूटिंग की थी।
प्रोडक्शन डिजाइनर राजीवन नांबियार ने फ़िल्म के बजट पर बात करते हुए साझा किया,”फिल्म के सेट का बजट 62 करोड़ के आसपास है। यह बजट इसलिए बढ़ गया क्योंकि इसमें कम से कम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। मेकर्स ने सेट पर सब कुछ रियल रखा है और ‘बाहुबली’ की तरह ज्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।”

फिल्म के लिए बने कुल 42 सेट दो अलग-अलग थीम पर बनाए गए है। कुछ सेट उस दौर के ब्रिटिश इंडिया को ध्यान में रखते हुए बनाये गए और कुछ तब के इंडिया को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए है। दिलचस्प बात ये है कि फ़िल्म की कहानी उस दौर की है जिसकी न तो कोई तस्वीर है और न ही कोई वीडियो है। ऐसे में सेट डिज़ाइन करने के लिए डिज़ाइनर्स को किताबों और इतिहास का सहारा लेना पड़ा।
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के टीज़र की बात करे तो, इसमें उस अनसुने नायक नरसिम्हा रेड्डी की कहानी को दिखाया गया है, जिसने ब्रिटिशों के साथ अपनी पहली लड़ाई लड़कर भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।
यह पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है और इस युद्ध को भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता का पहला युद्ध माना जाता है। फिल्म में श्री अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है।


