- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
डिजाइनर ऋतू कुमार इंदौर में प्रस्तुत कर रही अपना एक्सक्लूसिव री ऋतू कुमार ब्राइडल फेस्टिव कलेक्शन
डिजाइनर और टेक्सटाइल रीवाईवलिस्ट ऋतू कुमार भारतीय शिल्प कौशल की प्राचीन परंपराओं को समकालीन समाज के अनुसार ढालकरअपने यूनिक डिजाइंस में प्रस्तुत करने के लिए खासतौर पर जानी जाती है।
1969 में अपने स्टोर की शुरुआत से ही ऋतू कुमार का ब्रांड रंगों का विशिष्ट उपयोग,कपड़ों की गुणवत्ता, खूबसूरत कढ़ाई और भारत की समृद्ध कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। पहली बार ऋतू कुमार ‘ री ऋतू कुमार’ ब्रांडनेम केअंतर्गत इंदौर में अपना एक्सक्लूसिव ब्राइडल कलेक्शन प्रस्तुत कर रही है। यह दो दिनी फेस्टिव और ब्राइडल ट्रंक शो होटल रेडिसन में 23 और 24 अगस्त को हो रहा है।
त्योहारों और शादी के अवसर पर यह कलेक्शन उन लोगों के लिए एक सौगात की तरह होगा, जिन्हे भारतीय परिधानों और कला को नए अंदाज़ में पसंद करते हैं।

इस कलेक्शन में सर्वश्रेष्ठ कढ़ाई, राजस्थान के बहुरंगी घाघरे, सल्तनत-कालीन जरदोजी वर्क, बंगाली टिक्की और आरी वर्क के साथ ही पारंपरिक जरदोजी वर्कसे सजे ट्राइबल ड्रेसेस भी शामिल हैं।
ज्यादातर चोलियों की डिजाइन मॉर्डन है ताकि वे पारम्परिक साड़ी और लहंगों को एक अलहदा अंदाज दें।
‘री ऋतू कुमार’ का ब्राइडल कलेक्शन क्लासिक स्टाइल को पसंद करने वाली लड़कियों के लिए परफेक्ट है। ऋतू कुमार कहती है कि मुझे पूरा विश्वास है कि इंदौर के लोगों को यह कलेक्शन में प्रस्तुत किए जाने वाले सारे खूबसूरत कपड़े बेहद पसंद आएंगे।
‘री ऋतू कुमार’ फेस्टिव और ब्राइडल ट्रंक शो 23 और 24 अगस्त को होटल रेडिसन ब्लू, 12 रिंग रोड इंदौर में चल रहा है।


