- गोवा में डॉ. ए.के. द्विवेदी की पुस्तक ‘कैंसर में होम्योपैथी’ का विमोचन
- Power, Purpose & 75 Women Achievers: Nivedita Basu’s Self-Made Woman Awards Make a Grand Delhi & North Debut
- आईआईएम इंदौर ने मनाया 30वां स्थापना दिवस
- IIM Indore Marks 30 Years of Excellence, Impact, and Institution-Building
- पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
इंदौर मैरियट में कबाब, बिरयानी और चाट फेस्टिवल
इंदौर. आज जहाँ शहरवासी आईपीएल के सुरूर में है, वहीं इंदौर मैरियट होटल अपने मेहमानों के लिए उनके पसंदीदा कॉम्बो में के बी सी – कबाब, बिरयानी और चाट का कॉम्बिनेशन लेकर आए है. होटल ने विशेष रूप से कबाब,टिक्की , कचोरी जैसे कई व्यंजन तैयार किये हैं जो किइंदौर मैरियटहोटल के इंदौर किचन रेस्टोरेंट में उपलब्ध होगा. शहर के फूडीज़ के लिए के बी सी फेस्टिवल का आयोजन 13 मई तक किया जायेगा.
फेस्टिवल के बारे में इंदौर मैरियट के शेफ अमनदीप ने बताया की इंदौर मैरियट होटल अपने मेहमानों के लिए हमेशा से कुछ नया परोसने और नए स्वाद से परिचित करवाने का प्रयास करता रहता है. उसी कड़ी में हम अवधि और निजामी फ्लेवर एवं टेस्ट के साथ आज के बी सी अर्थात कबाब, बिरयानी और चाट फेस्टिवल लेकर आए है। इस दस दिवसीय के फ़ूड फेस्टिवल में पसंदीदा चाट में पपड़ी चाट, दही भल्ले और रगडा समोसा चाट के साथ वेज कबाब प्लेटर में पनीर अंगारा टिक्का, हरा भरा कबाब, सरसों के फूलशामिल रहेंगे. वहीं नॉनवेज कबाब प्लेटर में मुर्ग की शोले, माहि पुदीना टिक्का और तंदूरी जीन्गा और बिरयानी में गोष्ट दम बिरयानी, काबुली चने की बिरयानी और मुर्ग दम बिरयानी इन सबका लुफ्त उठाने का शानदार मौका इंदौर मेरियट होटल में मिलेगा. हमारा लक्ष्य हमेशा नए नए फ़ूड और रेसिपी से शहरवासियो को परिचित करवाना होता है. हम के बी सी के माध्यम से अपने मेहमानों को कुछ अलग ही अनुभव करवाना चाहते है.


