- Dhurandhar: The Revenge Trailer Out! Arjun Rampal Brings Back the Menace as ISI Major Iqbal
- जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच मचाया तूफान, नेटिज़न्स ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
- जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जिसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं
- 7 Times Bhumi Satish Pednekkar’s Film Choices Proved She Is One of Bollywood’s Strongest Female Voices
- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
छात्राओं ने हवन यज्ञ कर मामा के नाम पत्र भेजा
इंदौर। मंदसौर में सामूहिक ज्यादती की शिकार हुई 7 वर्षीय मासूम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर स्कूली छात्राओं द्वारा हवन यज्ञ किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पत्र प्रेषित किया।
स्थानीय विजय कान्वेंट उ.मा.वि. विद्यालय की छात्राओं ने पीडित बच्ची के शीघ्र स्वस्थ लाभ को लेकर प्राचार्य वी.के. मेहरा, िशक्षाविद पी. एन. पाण्डे, सुश्री सुनंदा बेलसरे, दीपक कुमार रीता चौबे, दीपिका जोशी की उपस्थिति में मंत्रोच्चार से हवन यज्ञ सम्पन्न किया.
तत्पश्चात छात्राओं ने प्रदेश में छात्राओं के साथ बढती अपराधों पर कडा कदम उठाने की मांग की, जिससे बढती घटनाओं पर अंकुश लग सके। प्राचार्य ने कहा मुख्यमंत्री प्रदेश भांजे भांजियों केलिए अच्छा कार्य कर रहे है।
आपने स्कूलों के आसपास स्थित पान गुटका मदिरा की दुकानें घटाने की बात कही। जिसे प्रशासन द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पंडित जितेंद्र रघुवंशी ने हवन यज्ञ सम्पन्न कराया।


