- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
महिलाओं ने सीखे नेतृत्व के गुर
इंदौर. संस्था उडान द्वारा नई रोशनी अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास योजना के अंतर्गत पंचशील नगर एयरपोर्ट रोड व जनसेवा नगर कि बौद्धिष्ट समुदाय की महिलाओं को 25-25 के समूह में कुल 100 महिलाओं को नेतृत्व क्षमता विकास का छ: दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान नेतृत्व कुशलताए, समय प्रबंधन, तनाव, जेन्डर, शैक्षणिक एवं स्वरोजगार योजनाए, स्वच्छता अभियान, महिलाओं के अधिकार आदि विषयों पर विशेषज्ञों का व्याख्यान भी रखा गया। इसमें अनिल सोनी सहा. संचालक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बताया कि अल्पसंख्यक छात्रों को मेरिट आधार पर पहली कक्षा से व पिछडा वर्ग छात्रों को छटी से स्कालरशिप गिलती है, स्वरोजगार हेतु लोग योजनाओं के बारे में बताया.
एसआई थाना एरोड्रम ललिता डावर ने प्रशासन द्वारा महिलाअेां हेतु चलाए जा रहे निशुल्क टोलफ्री न. व समाज में सुरक्षित रहने के बारे में बताया विशेषज्ञों ने महिलाओं को संबोधित किया। शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को किट प्रशिक्षण पाठय सामग्री भी प्रदान की गई। संस्था के दुर्गेश गुंड ने आभार माना।


