- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
सीनियर डॉक्टर ने जूनियर को पीटा
इंदौर. प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच में शुक्रवार को डॉक्टरों में ही आपस में मारपीट हो गई. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सीनियर डॉक्टर ने काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एक जूनियर डॉक्टर की पिटाई कर दी. डॉक्टरों को आपस में लड़ता देख वहां भर्ती मरीजों में हड़कंप मच गया। घटना की शिकायत जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल अधीक्षक से की है.
शुक्रवार को एमवाय अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब नेत्ररोग विभाग में उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर मरीजों का इलाज छोड़कर आपस में ही लडऩे लगे। जानकारी के अनुसार अस्पताल की 6टी मंजिल पर स्थित वार्ड 30 में विभागाध्यक्ष डॉक्टर संजय अग्रवाल ने एमएस सेकंड ईयर के जूनियर डॉक्टर राजेश पिता लखनलाल (29) की पिटाई कर दी. डॉक्टरों को आपस में लड़ता देख वार्ड में उपस्थित अन्य डॉक्टर और मरीज हैरान रह गए. घटना की जानकारी डीन को दी गई. अस्पताल सूत्रों का कहना है कि पिटाई करने वाले डॉक्टर अग्रवाल कुछ दिन पहले ही भोपाल से इंदौर आए हैं. उनके व्यवहार को लेकर भी जूनियर डॉक्टरों में रोष है. जूनियर डॉक्टरों ने घटना की शिकायत अधीक्षक से की है.


