- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
तेल पैकेजिंग के गोडउन में लगी भीषण आग
इंदौर. सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र के डी सेक्टर में शुक्रवार तड़के एक तेल पैकेजिंग के गोडाउन में भीषण आग लग गई. आग के कारण लाखों का माल जलकर खाक हो गया. लगभग तीस टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह साढे पांच बजे के लगभग सांवेर रोड स्थित पीएस इंटर प्राइजेस जो पीताम्बरा छितावन की है के गोडाउन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे गोडाउन को चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने के लिए फायरकर्मियों को 400 लीटर फोम एंव तीस टैंकर पानी का उपयोग करना पड़ा. आग बुझाने के दौरान दीवार आड़े आ रही थी, जिससे फायरकर्मियों ने जेसीबी मशीन के जरिए तोड़ डाला. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि गोडाउन में 20 लीटर का बड़ा कंटेनर रखा हुआ है. उसके जरिए डिब्बों में सोयाबीन तेल की पैकेजिंग की जाती है. आग लगने का फिलहाल कोई कारण ज्ञात नहीं हो सका है. आग में प्लास्टिक के डिब्बे,पुष्ठे भी जल गए.


