- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
सनसनीखेज हत्याकांड के फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार
सिमरोल पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपियों का दिया था साथ
इंदौर. सनसनीखेड हत्या कांड के फरार ईनामी आरोपियों को सिमरोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने मुख्य आरोपियों का साथ दिया था. दूसरे आरोपी ने मृतक प्रमोत मतकर के शव को इनोवा गाड़ी में फेंककर ठिकाने लगाने में साथ दिया था.
वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना सिमरोल के चिन्हित सनसनीखेज अपराध के फरार इनामी आरोपीगण गोलु उर्फ व्यापक पिता अरुण दुबे निवाली सुदामा नगर, शेखर धाकड पिता हल्केसिंघ (38) निवासी राजेन्द्र नगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया. बाद कारवाई के आरोपीगणों को आज न्यायालय महू पेश किया जाएगी.
आरोपियों ने 12 मार्च को उपरोक्त मामले में मिलकर प्रमोद मतकर की हत्या को अंजाम दिया था. इसमें गिरफ्तार आरोपी शेखर धाकड़ ने मुख्य आरोपी का साथ दिया था. आरोपी गोलु दुबे ने हत्या के बाद मृतक प्रमोद के शव को जगदीश के साथ मिलकर हेमंत नेमा की इनोवा गाड़ी से शव को भेरूघाट पर फेंककर ठिकाने लगाया था.
उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिमरोल निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे उप निरी विकास शर्मा, उपनिरी नायजा रावत, आर अनूप तिवारी, आर सत्यजीत, आर कमल की महवपूर्ण भूमिका रही. इन्हें पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेश चंद्र जैन द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा.


