- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंडेक्स में 16 और अरविंदो से 10 मरीजों ने कोरोना को किया परास्त
इंदौर. इंदौर में कोरोना मरीजों का पता लगाने के लिए सर्वे का काम विभिन्न चरणों में प्रभावी रुप से किया जा रहा है. जिले में अभी तक एक लाख से अधिक सेपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 5496 मरीज पॉजिटीव पाए गये।
इनमे से चार हजार 74 मरीजों का सफल उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है. जिले में रिकवरी रेट 74.12 प्रतिशत है. लगातार मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है. इसके सात ही 278 की मृत्यु हुई है. कोरोना मरीज सफल उपचार के पश्चात् कोरोना को परास्त कर रहे है।
मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। इस सिलसिले में इंदौर के अरविंदों हॉस्पिटल से 10 मरीजों ने कोरोना को परास्त किया। स्वस्थ हुए इन मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया। इनमें से एक मरीज रतलाम, एक मरीज बड़वानी, एक मरीज महू तथा शेष सभी मरीज इंदौर के हैं. वहीं. इंडेक्स अस्पताल से आज फिर राहत भरी ख़बर आयी है।
आज बुधवार को इंडेक्स अस्पताल से 16 मरीजों को कोरोना मुक्त करने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया. इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया. स्वस्थ हुए मरीज़ों का हौंसला बढ़ाने एवं उन्हें बधाई देने के लिए आज मुख्य अतिथि के रूप में हाइकोर्ट सीनियर एडवोकेट कमल सिंह ठाकुर इंडेक्स अस्पताल परिसर में मौजूद थे.
जिन्होंने पुष्प वर्षा द्वारा स्वस्थ मरीज़ों एवम इनकी सेवा में लगें अस्पताल प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया. इंडेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज 16 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया.
हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है. वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें सामाजिक दूरी का ध्यान रखें व मास्क पहन कर ही घर से निकले.


