- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
संत समाज ने नेपाल के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
इंदौर. भगवान राम को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद संत समाज आक्रोशित है. बुधवार को कम्प्यूटर बाबा की अगुवाई में संत समाज ने नेपाल के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की.
उल्लेखनीय है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान राम की जन्म स्थली नेपाल और भगवान राम को नेपाली बताया है. इसके बाद पूरे संत समाज ने नेपाल के प्रधानमंत्री का विरोध शुरू कर दिया है. शहर में विवादित बयान के खिलाफ संत समाज ने प्रदर्शन किया.
कंप्यूटर बाबा और महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज के नेतृत्व में प्रदेश भर के संत समाज के प्रतिनिधियों ने गोमटगिरी स्थित आश्रम पर नेपाल के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया.
इस दौरान संतों ने जहां नेपाल के प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं पुतले की जूते चप्पल से पिटाई भी की गई. संत समाज का कहना है कि नेपाल के प्रधानमंत्री ओली को अपने बयान के लिए देशवासियों और संत समाज से माफी मांगनी चाहिए.
संत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि नेपाल के प्रधानमंत्री ओली अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो संत समाज भारत में रह रहे नेपालियों को देश से बाहर कर देगा.


