- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
सांवेर विधानसभा का हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी अभियान
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज भी सांवेर विधानसभा में हर- हर मोदी, घर- घर तुलसी“ अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान की प्रभारी श्रीमती अंजू माखीजा,पदमा भोजे एवं आरती शर्मा ने बताया कि “हर-हर मोदी घर-घर तुलसी“ अभियान आज भी सांवेर विधानसभा के पॉचो मण्डलो में चलाया गया.
जिसके अन्तर्गत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तुलसी का पौधा, माला, मास्क केन्द्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष के ऐतिहाहिक कार्यो तथा प्रदेश सरकार के 100 दिवस के कार्यो एवं केबीनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के विधानसभा में किये गये विकास कार्यो के पर्चे बांटे गये।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के द्वारा घर – घर जाकर केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धीयो की जानकारी देकर काग्रेस सरकार के 15 माह के कुशासन के विषय में बताया की कैसे इन पिछले 15 माह में प्रदेश का हर वर्ग परेशान हो गया था।
और शिवराज सरकार के पिछले 15 वर्षो में जो भी जनहितेशी योजनाए चल रही थी उन्हे एक – एक कर के बन्द कर दिया गया था जिसे के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अब पुनः सुरू कर दिया गया है।
हर हर मोदी घर घर तुलसी अभियान के अन्तर्गत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा सांवेर विधानसभा के यशस्वी केबीनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को ऐतिहासिक मतो से विजय बनाने के लिए आव्हान कर के सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए निवेदन किया।
अभियान में मुख्य रूप से केबीनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिलाध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे अभियान प्रभारी भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू मखीजा, विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, कमल बाघेला, सुमित मिश्रा, नानूराम कुमावत, पदमा भोजे, क्षेत्रीय पार्षद कोमल पंचोली, यशवंत शर्मा, विक्रमसिंह राठौर, जीवन पंचोली सहित प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ट नेता व कार्यकर्ता अन्य महिला पुरुष कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
चौपाल पर चर्चा का दूसरा दिन


