- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मैंने जो त्याग किया, वो प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए दिया: सिलावट
इंदौर. आज जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांसद श्री शंकर लालवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, चुनाव सहप्रभारी इकबालसिंह गांधी, गोपीकृष्ण नेमा, सावन सोनकर की उपस्थिति में सुलाखेड़ी से चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुवात की।
श्री सिलावट ने कदवाली बुजुर्ग में कहा कि मैंने जो त्याग किया है, वो प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए दिया है, मैं कांग्रेस में आपके आशीर्वाद से विधायक व मंत्री बना लेकिन जब मैंने सांवेर और प्रदेश के अन्नदाताओं की आवाज उठाई तब तब मेरी आवाज को अनसुना कर दिया जाता था.
सिर्फ एक क्षेत्र विशेष के विकास कार्यो के लिए पैकेज की फंडिंग होती थी, बाकी विधायकों को खजाना खाली बताकर लौटा दिया जाता था, लेकिन आज सांवेर में विकास की गंगा बह रही है, बिजली, पानी और सड़कों का जाल पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। हमें विकास को चुनते हुए, विकास करने वाली भाजपा सरकार को फिर से चुनना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ कहते थे, कि सरकार वल्लभ भवन से चलती है, गाँव गाँव पैदल घूमने से नही, जबकि हमारे लोकप्रिय जननेता शिवराज जी गाँव गाँव घूमकर गाँव गरीब और किसानों की सुध लेते है, जो व्यक्ति गाँव आने से परहेज करता हो, वो क्या गाँव गरीब और किसानों की चिंता करेगा।
किसान पुत्र ही अन्नदाताओं के दर्द को समझ सकता है, इसलिए हम सबको भाजपा सरकार बने, और किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी के हाथ मजबूत हो, इसके लिए तुलसी सिलावट जी की विजय को सुनिश्चित करना है।
जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने शिवराज सिंह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया, जिसे प्रदेश की गरीब जनता को सीधे लाभ मिलता था, संबल योजना, दीनदयाल उपचार योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने खाली खजाना बताकर बंद कर दिया, प्रदेश की गरीब जनता की बद्दुआ से कमलनाथ सरकार गिर गयी। फिर से शिवराज मामा प्रदेश के मुखिया बने है, उनके हाथ मजबूत करने के लिए तुलसी सिलावट जी को जीताना है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, गोपीकृष्ण नेमा, चुनाव सहप्रभारी इकबालसिंह गांधी, सावन सोनकर ने भी संबोधित किया। नेताओं ने सुलाखेड़ी, कदवाली बुजुर्ग, फरसपुर, व्यासखेड़ी, भोंड वास, पलासिया में भी चौपाल पर चर्चा की।
इस अवसर पर मुकेश पटेल, मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, रजनीश वर्मा, हुकुमसिंह सांखला, जीवनसिंह गहलोत, जिला महामंत्री सुखलाल मंसारे, प्रेमसिंह ढाबली, मनोज अवस्थी, जीतसिंह चौहान, दिनेश माँगरोले, सरपंच सुभाष चौधरी, पुराण शर्मा, सी पी जायसवाल, माखन पटेल, डूंगरसिंह, मुकेश चौधरी, बाबू बाँके, बलराम मेहता, राजेन्द्र मेहता, चेतन मेहता,अमन जायसवाल, सरपंच ओम पटेल, पूर्व सरपंच भगवान चौधरी, बनेसिंह चौहान, प्रेम चौधरी, आनंदीलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


