- यूनियन बैंक इंडिया द्वारा एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट पर ब्याज दरें 6.60% प्रति.वर्ष. तक बढ़ाईं गई
- सांस लेने में गंभीर परेशानी के पीछे छिपी दुर्लभ तंत्रिका संबंधी बीमारी की पहचान, मणिपाल हॉस्पिटल ब्रॉडवे में किशोरी का सफल उपचार
- ‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया।
- Money can return, health may not: Akshay Kumar on what truly matters
- बूगल बॉलीवुड बैलिस्टिक अवॉर्ड्स 2026 में सीरत कपूर को मिला 'डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस अवॉर्ड'
CBSE: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट घोषित:12वीं में 87.98%, 10वीं में 93.60% हुए पास
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के एक घंटे बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nicin या cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
10वीं क्लास में कुल 22,38,827 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 20,95,467 पास हुए हैं। पास प्रतिशत 93.60% रहा है जो पिछले साल से 0.48% ज्यादा है। 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट 94.75% जबकि लड़कों का रिजल्ट 92.72% रहा है।
इस बार 12वीं में 87.98% स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में पासिंग पर्सेंटेज 0.65% बढ़ा है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 6.40% ज्यादा है। इस बार 91% से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।


