- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
हाईकोर्ट एडवोकेट लिखी कार से करते थे तस्करी
102 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख रूपये है कीमत
इंदौर. क्राइन ब्रांच ने गांजे की तस्करी करने वाले दो अंतर्राष्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 25 लाख रुपए का 102 किलो अवैध गांजा और मारूति कार जब्त की गई है. ये मारूति कार में गांजा भरकर राजस्थान जा रहे थे और पकड़ा गए. दोनों आरोपी सारंगपुर जिला राजगढ़ के रहने वाले हैं. ये एमपी हाई कोर्ट एडवोकेट लिखी मारूति कार से तस्करी करते थे.
क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एबी रोड फोर लेन पर मारूति कार क्रमांक एमपी09 डब्ल्यू सी 7092 में सवार होकर मानपुर से इंदौर की ओर आ रहे हैं. कार में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गाँजा भरा हुआ है. सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना किशनगंज के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये महाराणा प्रताप ब्रिज एबी रोड पर नाकाबंदी की.
इसी दौरान सफेद मारूति कार आती दिखाई दी. इसके आगे एमपी हाई कोर्ट एडवोकेट लिखा था. इस रोककर, तलाशी ली गई तो उसमें तीन बोरियां गांजे से भरी हुई मिली. इसे खोलकर देखने पर उनमें से 51 पैकेट्स 2-2 किलो गांजे से भरे हुए बरामद हुए. इस प्रकार उपरोक्त वाहन में से कुल 102 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ.
इसके कोई भी आवश्यक वैध दस्तावेज कार में सवार व्यक्तियों के पास नहीं थे. अवैध गांजे और मारूति वाहन को जप्त कर आरोपी मोहम्मद सईल उल्ल पिता फैजुल्लाह (23) निवासी छोटा खाराकुआं गणेश देली सदर बाजार सारंगपुर जिला राजगढ़, प्रकाश पिता अमृतलाल विश्वकर्मा जाति लोहार (35) निवासी राजगढ़ को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया गया.
तस्करी में प्रयुक्त मारूति वाहन कार मो. सरवर पिता अनवर खान निवासी अनीस खान हज हाउस के पीछे सिकंदरा कॉलोनी जीपीओ इंदौर के नाम से पंजीकृत है. आरोपियों नेे प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि मानपुर घाट से आगे एक व्यक्ति आया था जोकि स्वयं को खलघाट के आस पास का निवासी होना बताता है.
वह आरोपियों की मारूति कार लेकर गया और वापस लगभग 1 घंटे में कार में गांजा भरकर दे गया और सौदे की कीमत करीबन 5 लाख रुपये नगद ले गया.
राजस्थान में करते हैं डिलेवरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपीगणों द्वारा गांजे की डिलेवरी राजस्थान में की जाती है. आरोपी के सरगना के कहने पर ही ये लोग गांजे की तस्करी करते हैं. ये मानपुर घाट से इन्दौर के रास्ते उज्जैन आगर, सुसनेर, होते हुये राजस्थान जाते हैं.
आरोपियों ने पूर्व में दो बार इसी रुट से पहली बार 40 एवं दूसरी बार 50 किलो गांजा ले जाना कबूल किया. साथ ही बताया कि क्रय करने का स्त्रोत एवं विक्रय अथवा खपत का स्थान पूर्व से नियत है।उड़ीसा का रहने वाला है.
मुख्य सरगनामुख्य सरगना, आरोपी सईदउल्ला का रिश्तेदार है जोकि मूल रुप से उडीसा क्षेत्र का रहने वाला है और उडीसा से ट्रक द्वारा गांजा लाता है जिससे तार जुड़े होने पर आरोपीगण खरीद फरोख्त करते हैं. आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर, प्रकरण के आरोपियों से जुडे अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पूछताछ की जायेगी.


